लखनऊ में गैस सिलिंडर के लिए सुबह से लग रही कतार, बुकिंग के बावजूद मिलने में हो रही देरी
लखनऊ के बीकेटी में घरेलू गैस सिलिंडर के लिए ग्राहकों को सुबह छह बजे से कतार में लगना पड़ रहा है। मामपुर बाना स्थित एजेंसी पर सिलिंडर मिलने में देरी से ...और पढ़ें

HighLights
ग्राहक सुबह छह बजे से सिलिंडर के लिए कतार में।
बुकिंग के बावजूद सिलिंडर मिलने में हो रही देरी।
एसडीएम ने गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
संवाद सूत्र, बीकेटी (लखनऊ)। घरेलू गैस सिलिंडर को लेकर ग्राहकों की परेशानी बरकरार है। ग्राहक सुबह छह बजे से ही कतार में लग रहे हैं। भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड की गैस एजेंसी मामपुर बाना स्थित वितरण स्थल पर सुबह छह बजे से ही सिलिंडर मिलने के इंतजार में ग्राहक कतारों में लग हैं।
बाना निवासी राजकुमार सिंह ने बताया दो दशक पहले के अब दिन याद आ रहे उब मिट्टी के चूल्हे हुआ करते थे। जिन पर लकड़ी या उपलों से खाना बनाया जाता था। कभी लकड़ी और उपले के लिए लाइन नहीं लगना पड़ता था।
किसी तरह की सिलिंडर की कोई चिंता नहीं रहती थी। घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ता संख्या 41331801 अभिषेक चौरसिया ने बताया उन्होंने 11 मार्च को बुकिंग कराई थी शुक्रवार को डेढ़ बजे तक कतार में लगा रहा सिलिंडर नहीं मिल सका।
ग्राहक सुनील कुमार ने बताया 12 मार्च को बुकिंग कराई आज भी कतार में लगा रहा तीन बजे तक सिलिंडर नहीं मिल सका। एसडीएम साहिल कुमार ने बताया घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति और वितरण की जांच की जाएगी। जिस किसी एजेंसी की जांच में गड़बड़ी पायी जायेगी उस पर कठोर कारवाई की जाएगी।