लखनऊ में आवास दिलाने के नाम पर 29 ग्रामीणों से ठगी, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज
लखनऊ के निगोहां स्थित लालता खेड़ा गांव में 29 ग्रामीणों से आवास दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

HighLights
लखनऊ में 29 ग्रामीणों से आवास के नाम पर ठगी।
एक महिला-पुरुष ने लाखों रुपये वसूले, आवास नहीं मिला।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज, कार्रवाई की मांग।
संवाद सूत्र, निगोहां (लखनऊ)। थाना क्षेत्र के लालता खेड़ा गांव में आवास दिलाने के नाम पर 29 ग्रामीणों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, एक महिला और उसके पति ने खुद को चेयरमैन प्रतिनिधि का करीबी बताकर चार हजार से 85 हजार रुपये तक वसूले, लेकिन किसी को आवास नहीं मिला। पैसा वापस मांगने पर आरोपित धमकी दे रहे हैं। उधर, मोहनलालगंज चेयरमैन प्रतिनिधि सत्यम पांडेय ने खुद को मामले से अलग बताते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।