कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 27 से शुरू होगा रोडवेज बसों का सफर, 24 घंटे मिलेगी सुविधा
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर परिवहन निगम की बस सेवा 27 जुलाई से शुरू होगी, जो आलमबाग बस टर्मिनल से संचालित होगी और यात्रा 1 घंटे 45 मिनट में पूरी होगी। ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे बस सेवा 27 जुलाई से शुरू।
आलमबाग टर्मिनल से 1 घंटे 45 मिनट में यात्रा पूरी।
मुड़िया मेले हेतु मथुरा-गोवर्धन के लिए विशेष बसें।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर परिवहन निगम की बसों का संचालन 27 जुलाई से शुरू होगा। राजधानी के अलावा अन्य विभिन्न डिपो से बसों की संख्या और समय सारणी मांगी गई है। इसी सप्ताह उसे तय करके बसों का संचालन सोमवार से शुरू करने की तैयारी है।
क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर ग्रीन एक्सप्रेसवे के नाम से साधारण बसों का संचालन आलमबाग बस टर्मिनल से कराया जाएगा। बसों की समय सारणी सुबह सात बजे से अंतिम सेवा रात दस बजे तक यात्रियों को मिलेगी।
लखनऊ-कानपुर वाया एक्सप्रेसवे होकर यात्रा एक घंटे 45 मिनट में पूरी होगी। एक्सप्रेसवे पर टोल महंगा होने के नाते प्रति यात्री 151 रुपया किराया देना होगा। सफर के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत होने पर लखनऊ क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 8726005808 पर शिकायत और सुझाव दे सकते हैं।
मुड़िया मेले के लिए आलमबाग से मथुरा-गोवर्धन तक चलेंगी बसें
मुड़िया पूर्णिमा मेला 30 जुलाई तक चलेगा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज बसें चलेंगी। यह बसें आलमबाग बस टर्मिनल से मथुरा और गोवर्धन के बीच चलाई जाएंगी।
यह भी पढ़ें- UP Weather Today: लखनऊ में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, मौसम विभाग ने बताया कब आएगा मानसून
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि यह प्रयास आस्था व सुरक्षित यात्रा के साथ शुरू की जा रही है। मेले के दौरान 24 घंटे बसों का संचालन होगा, ताकि दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु बिना किसी बाधा बसों की सेवाएं मिल सके।
खबरें और भी
परिवहन निगम इस दौरान करीब एक हजार बसों का संचालन करेगा। आस्था के इस महापर्व में देश-विदेश से जुटने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए भीड़ प्रबंधन का खाका तैयार किया है।