UP Weather Today: लखनऊ में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, मौसम विभाग ने बताया कब आएगा मानसून
लखनऊ में गुरुवार शाम हुई बारिश से उमस से राहत मिली और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जुलाई से मानसून की सक्रियता बढ़ेगी ...और पढ़ें
-1784857530834_m.webp)
यूपी में जल्द दस्तक देगा मानसून। जागरण
HighLights
लखनऊ में बारिश से उमस से मिली राहत।
अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट।
27 जुलाई से कई जिलों में भारी बारिश की संभावना।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। मानसून का प्रभाव कम पड़ने के कारण पिछले तीन दिनों से जारी उमस से शहरवासियों को गुरुवार शाम कुछ राहत मिली। लखनऊ में गुरुवार सुबह से बादल छा गए।
शाम को सरोजनीनगर, गोमती नगर, पीजीआइ, हजरतगंज सहित कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
गुरुवार को शहर में 6.5 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई। इसी तरह अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 1.1 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान जरूर 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 और न्यूनतम आर्द्रता 69 प्रतिशत रही।
मानसून में अब तक लखनऊ में 159.1 मिलीमीटर बारिश हुई है, इस अवधि में बारिश का सामान्य औसत 249.5 मिलीमीटर है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि हो सकती है।
यह भी पढ़ें- UP Weather Today: लखनऊ-गोरखपुर समेत कई जिलों में छाई बदली, 26 जुलाई से फिर शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर
उधर माैसम विभाग के अनुसार 26 जुलाई से प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। मानसून के दोबारा उत्तरी दिशा में खिसकने से 27 जुलाई से कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। प्रयागराज सहित कई जिलों में मेघ गर्जना, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चल सकती है।