Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Today: लखनऊ-गोरखपुर समेत कई जिलों में छाई बदली, 26 जुलाई से फिर शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 07:25 AM (GMT+05:30)

    पिछले तीन दिनों से मानसून की सक्रियता कम होने के बाद, मौसम विभाग ने 26 जुलाई से इसके फिर से रफ्तार पकड़ने का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ में न्यूनतम तापम ...और पढ़ें

    25 जुलाई तक हल्की बारिश की संभावना है। जागरण

     25 जुलाई तक हल्की बारिश की संभावना है। जागरण

    HighLights

    1. मानसून की सक्रियता 25 जुलाई तक रहेगी कम।

    2. 26 जुलाई से प्रदेश में मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार।

    3. लखनऊ में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। पिछले तीन दिनों से मानसून के कारण खुशनुमा मौसम बुधवार को कुछ तल्ख रहा। लखनऊ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता कम रही। मौसम विभाग ने भी 22 से 25 जुलाई के दौरान मानसूनी सक्रियता में कमी के संकेत दिए हैं।

    इस कारण लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है। हालांकि न्यूनतम तापमान से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है।

    गुरुवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे या हल्की बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि हो सकती है।

    मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कमजोर पड़ने के कारण पिछले तीन से चार दिनों में मानसूनी ने रफ्तार पकड़ा था। इससे प्रदेश में कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई।

    यह भी पढ़ें- उन्नाव में बारिश के चलते 5 मीटर धंसा गंगा एक्सप्रेसवे का एप्रोच रोड, शुरू हुई मरम्मत

    अब मानसून मध्य भारत की ओर खिसककर वर्तमान में अपनी सामान्य स्थिति के करीब पहुंच गया है। परिणामस्वरूप 23 से 25 जुलाई कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। हालांकि 26 जुलाई से दोबारा प्रदेश में मानसून तेजी पकड़ेगा। इससे बारिश में तेजी आएगी।