अगले साल अप्रैल में लखनऊ के मानकनगर से चलेंगी कई ट्रेनें, मिलेगा ठहराव
रेलवे अगले साल अप्रैल से मानकनगर स्टेशन पर कानपुर सेक्शन की कई ट्रेनों का ठहराव देगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 16.52 करोड़ रुपये की लागत से स्टेश ...और पढ़ें

स्टेशन का कायाकल्प कर रेलवे शिफ्ट करेगा कई ट्रेनें। जागरण
HighLights
अगले साल अप्रैल से मानकनगर स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव।
अमृत भारत योजना के तहत 16.52 करोड़ का कायाकल्प।
यात्रियों को मिलेंगी नई लिफ्ट, प्रतीक्षालय और पार्किंग सुविधाएँ।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। आलमबाग, कानपुर रोड, हरदोई रोड सहित आसपास के लोगों की सुविधा के लिए रेलवे अगले साल कानपुर सेक्शन की कई ट्रेनों का ठहराव मानकनगर स्टेशन पर देगा। साथ ही कानपुर की ओर जाने वाली मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को मानकनगर शिफ्ट किया जाएगा।
इसके लिए रेलवे मानकनगर स्टेशन का कायाकल्प अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कर रहा है। रेलवे प्रशासन ने अप्रैल 2027 तक इस काम को पूरा करने का लक्ष्य तय कर दिया है।
डीआरएम सुनील कुमार वर्मा लगातार मानकनगर स्टेशन के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। डीआरएम ने बतायाकि लगभग 16.52 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन पर नए दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यहां पर यात्रियों को अधिक विस्तृत एवं व्यवस्थित टिकटिंग, प्रतीक्षाlलय व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही स्टेशन परिसर का विकास तथा पार्किंग व्यवस्था का विस्तार भी किया जा रहा है।
यात्रियों के सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन के लिए स्टेशन पर तीन नई लिफ्ट लगायी जा रही हैं। स्टेशन पर लगभग 81 वर्गमीटर क्षेत्रफल का आधुनिक प्रतीक्षालय विकसित किया जा रहा है, जहां यात्रियों को आरामदायक वातावरण उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें- कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 27 से शुरू होगा रोडवेज बसों का सफर, 24 घंटे मिलेगी सुविधा
इसके अतिरिक्त पुरुष, महिला एवं दिव्यांगजन के लिए पृथक सुविधाओं सहित आधुनिक शौचालय ब्लाक का निर्माण भी किया जा रहा है। यात्रियों को धूप, वर्षा एवं अन्य मौसम संबंधी असुविधाओं से राहत प्रदान करने के लिए लगभग 2,180 वर्गमीटर क्षेत्रफल में प्लेटफार्म शेड बनेगा। लगभग 2,500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में आधुनिक पार्किंग सुविधा होगी।
दिव्यांगजन यात्रियों के लिए सुलभ शौचालय, रैंप, लिफ्ट, टैक्टाइल गाइडेंस पाथ, व्हीलचेयर-अनुकूल प्रवेश, आरक्षित पार्किंग, कम ऊंचाई वाला टिकट काउंटर सहायता कक्ष जैसी सुविधाएं होंगी। सभी चार प्लेटफार्माें के सुधार के साथ लगभग 150 मीटर लंबी बाउंड्री वाल, फेंसिंग, स्टेशन भवन की फसाड लाइट की व्यवस्था की जाएगी।