विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में खोला गया मुख्तार की भाभी की कोठी का ताला, गाजीपुर पुलिस ने किया था सील

Published: Wed, 02 Sep 2026 02:28 PM (IST)

MukhtarAnsari: गाजीपुर जिलाधिकारी के आदेश पर 28 अक्टूबर 2022 को इस कोठी को सील करते हुए गाजीपुर पुलिस की तरफ से सील किए जाने का बोर्ड भी लगाया गया था।

सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी की कोठी

सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी की कोठी 

HighLights

  1. सांसद अफजाल अंसारी मौके पर थे मौजूद, उनकी पत्नी के नाम है कोठी

  2. गाजीपुर जिले की पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत किया था सील

जागरण संवाददाता, लखनऊ। माफिया मुख्तार अंसारी की भाभी और सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी की जिस कोठी को गाजीपुर जिले की पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत सील किया था, उसे कोर्ट के आदेश पर बुधवार को नगर निगम लखनऊ ने खोल दिया।

डालीबाग में यह कोठी प्लाट संख्या 21/14 बी (क्षेत्रफल 6700 वर्गफीट) है। नगर निगम की टीम सील को खोलने पहुंची। गाजीपुर जिलाधिकारी के आदेश पर 28 अक्टूबर 2022 को इस कोठी को सील करते हुए गाजीपुर पुलिस की तरफ से सील किए जाने का बोर्ड भी लगाया गया था। सील कोठी को गाजीपुर पुलिस ने नगर निगम लखनऊ को सौंप दिया था। हालांकि कुछ दिन बाद ही सील किया गया चैनल का ताला टूटा पाया गया।

इसके बाद नगर निगम ने फिर से ताले को लगाने के साथ उस पर कपड़ा लपेटते (लाक) लगाया था। हालांकि फरहत ने डीएम गाजीपुर को पत्र लिखकर बताया था कि अराजक तत्वों ने उसकी सील कोठी का ताला तोड़कर गृह उपयोगी व अन्य सामान चोरी कर लिया है। चोरी होने की सूचना भी उन्हें डालीबाग मोहल्ले के निवासियों ने दी है।

दरअसल बीते दिनों मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्तियों को तलाशा जा रहा था और गाजीपुर पुलिस को इस कोठी के बारे में भी जानकारी मिली थी। जांच करने के बाद उसे सील कर दिया गया, जबकि अन्य निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया था। मुख्तार अंसारी के कब्जे वाली जमीन पर गरीबों के मकान बनाए गए थे।

यह भी पढ़ें- मुख्तार गैंग के शार्प शूटर अंगद राय की 9.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हत्या-रंगदारी के 25 मुकदमे हैं दर्ज

यह भी पढ़ें- अफजाल अंसारी की राइफल जांच में उलझी पुलिस, लाइसेंस पर खंगाल रही 39 साल पुराने रिकॉर्ड