लखनऊ में दर्दनाक हादसा: पाइपलाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूर दबे, एक की मौत
लखनऊ के आलमनगर फ्लाईओवर के पास पाइपलाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूर दब गए। इस हादसे में सीतापुर निवासी एक मजदूर विपिन की मौत हो गई, जबकि ...और पढ़ें

तालकटोरा में खुदाई के दौरान मिट्टी गिरने से मजदूर की मौत, दो घायल
HighLights
पाइपलाइन खुदाई में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा।
एक मजदूर की मौत, दो अन्य गंभीर घायल।
लखनऊ के आलमनगर फ्लाईओवर के पास घटना।
संवाद सूत्र, जागरण लखनऊ। आलमनगर फ्लाईओवर के नीचे रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार की शाम जलकल विभाग की पाइपलाइन डालने के लिए चल रही खुदाई के दौरान तीन मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके से चीख-पुकार मच गई। साथी मजदूरों ने मिट्टी हटाकर किसी तरह तीनों को बाहर निकाला और निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में सीतापुर निवासी मजदूर की मौत हो गई। दो अन्य की हालत नाजुक है।
तालकटोरा इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि आलमनगर फ्लाईओवर के पास नलकूप और ओवर हेड टैंक का निर्माण कार्य चल रहा है। रेलवे ट्रैक पार कर ओवर हेड टैंक में कनेक्शन के लिए पाइपलाइन डालने का काम चल रहा था। सीतापुर के कोतवाली देहात स्थित कचनार निवासी विपिन, इसी गांव के मजदूर विनीत और सुलतानपुर के इमलिया स्थित रामपुर नवागांव के रोहित भी खुदाई कर रहे थे।
खुदाई के दौरान मिट्टी अचानक से धंस गई। घटना में तीनों मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। मिट्टी धंसते ही मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से तीनों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
इलाज के दौरान विपिन की मौत हो गई। अन्य दो मजदूरों का इलाज जारी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतकों के परिवारों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
घंटे भर चला रेस्क्यू, मची रही अफरा-तफरी
खबरें और भी
मिट्टी में दबे मजदूरों को निकालने में लगभग एक घंटे का समय लगा। इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को भीड़ हटाने में मशक्कत करनी पड़ी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों में भी तरह-तरह की चर्चाएं चलती रही। कुछ लोगों ने नाबालिगों से भी काम कराने के आरोप लगाए।
बोलने से कतराता रहा परिवार
घटना की सूचना पर सीतापुर से मृतक के परिवारजन भी मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे भाई और अन्य लोगों ने घटना को लेकर कुछ बोलने से भी इनकार किया है।
यह भी पढ़ें- इटावा में दर्दनाक हादसा: सरिया लदे ट्रैक्टर के चालक ने अचानक लगाए ब्रेक, पीछे से आए बाइक सवार की आंख में घुसी सरिया