Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में अचानक बदला मौसम, बेटी की आनी है बारात और आंधी में उड़ गया टेंट; खाना भी हुआ बर्बाद

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 07:38 PM (IST)

    लखनऊ के निगोहां में एक बेटी की शादी से पहले आई तेज आंधी और बारिश ने टेंट को क्षतिग्रस्त कर दिया और खाना बर्बाद कर दिया, जिससे परिवार चिंतित है। इसी दौ ...और पढ़ें

    दिन में हो गई रात... बुधवार को दोपहर दो बजे बारिश के दौरान लाल बत्ती चौराहे पर अंधेरा छा गया। पंकज ओझ

    दिन में हो गई रात... बुधवार को दोपहर दो बजे बारिश के दौरान लाल बत्ती चौराहे पर अंधेरा छा गया। पंकज ओझ


    HighLights

    1. तेज आंधी से बेटी की शादी का टेंट क्षतिग्रस्त हुआ।

    2. बारात से पहले बना खाना भी आंधी में बर्बाद।

    3. नागराम मार्ग पर हाईटेंशन खंभा गिरने से रास्ता बंद।

    संवाद सूत्र, निगोहां (लखनऊ)। गोडियन खेडा के वंशीलाल की बेटी शीलू की बुधवार शाम को बारात आनी है वहीं दिन में आई  तेज आंधी और बारिश से टेंट उड़कर क्षतिग्रस्त हो गया, बन रहे व्यंजन भी कुछ बर्बाद हो गए । इस दौरान परिवारीजन काफी परेशान दिखें, ग्रामीणों की मदद से दोबारा टेंट को सही किया ।

    हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटा, सड़क पर गिरा

    नगराम मार्ग पर तेज हवाओं के चलते हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। रास्ता बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    स्थानीय लोगों की सूचना पर बिजली विभाग और प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। मौके पर खतरे की स्थिति बनी हुई है, लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। जेई आशीष ने बताया कि मौके पर टीम को भेजा गया है, खंभे को हटवाया जा रहा है।