Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP के 35 जिलों में बारिश के साथ ग‍िरे ओले, लखनऊ में 10 डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा; अगले 2 द‍िन कैसा रहेगा मौसम?

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 08:11 PM (IST)

    राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अचानक मौसम बदला। तेज हवाओं और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे लखनऊ में दिन का तापमान 10.3 डिग्री सेल् ...और पढ़ें

    जोरदार बारिश के दौरान लखनऊ के हजरतगंज में जातीं युवतियां। - रंगनाथ तिवारी

    जोरदार बारिश के दौरान लखनऊ के हजरतगंज में जातीं युवतियां। - रंगनाथ तिवारी


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह तक जहां हल्की धूप थी, वहीं कुछ ही घंटों में आसमान काले बादलों से ढक गया और करीब 10 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई।

    लखनऊ के अलावा उन्नाव, कानपुर, कन्नौज, अयोध्या, प्रतापगढ़, प्रयागराज और कौशांबी समेत आसपास के इलाकों में मध्यम वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बारिश और तेज हवा चलने से लखनऊ में दिन के तापमान में रिकार्ड 10.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। कई जिलों में न्यूनतम पारा में इससे अधिक गिरावट हुई है। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान है और दिन का तापमान 27 डिग्री और रात का 17 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।


    रव‍िवार से धूप निकलेगी, बढ़ेगा गर्मी

     

    काले बादलों का डेरा अभी हटने वाला नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सूबे के कई हिस्सों में सुबह नौ बजे ही अंधेरा छा गया।थोड़ी देर में ही बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार को पूर्वी और तराई क्षेत्र के जिलों में बारिश के साथ वज्रपात एवं ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

    74045518

    दरअसल, मौसम में यह बदलाव मुख्य रूप से पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। इसी वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और तेज हवा का दौर बना है, लेकिन रविवार से मौसम फिर साफ होगा और तेज धूप निकलने से 26 मार्च तक दिन के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना है।

    खबरें और भी


    इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

     

    मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पूर्वांचल और तराई क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही, तेज हवा और वज्रपात की प्रबल संभावना है। विशेष रूप से आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर और आसपास के इलाकों में मध्य से तेज बारिश हो सकती है। इसका असर हमीरपुर, महोबा, जालौन, ललितपुर, झांसी, सीतापुर, लखीमपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    यह भी पढ़ें- बेमौसम बारिश से बागवानों की धड़कन बढ़ी, दशहरी आम की फसल को नुकसान की आशंका