Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बस यात्रा महंगी: नया किराया 151 रुपये तय, डेढ़ घंंटे में 90 KM का सफर

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 11:05 AM (IST)

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बसों का किराया 151 रुपये तय किया गया है, जो पुराने फोर लेन मार्ग से 28 रुपये अधिक है। एक्सप्रेसवे से यात्रा करने पर दूरी 90 ...और पढ़ें

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे।

    HighLights

    1. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बस किराया 151 रुपये तय

    2. एक्सप्रेसवे से दूरी 90 किलोमीटर, यात्रा समय सवा घंटा

    3. मोहनलालगंज, बनी, उन्नाव में होंगे बस स्टॉपेज

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। आखिरकार लखनऊ से कानपुर एक्सप्रेसवे होकर आवागमन करने महंगा होगा। परिवहन निगम ने मंगलवार को बसों का किराया भी तय कर दिया है। इस विशिष्ट मार्ग से चलने वाली साधारण सेवा के यात्रियों को 151 रुपये का भुगतान करना होगा।

    एक्सप्रेसवे होकर दोनों शहरों की दूरी भी छह किलोमीटर अधिक मिली है। उल्लेखनीय है कि फोर लेन हाइवे से लखनऊ से कानपुर का किराया 123 रुपये और दूरी 84 किलोमीटर है। बुधवार से बसों का संचालन शुरू होगा।

    परिवहन निगम ने उद्घाटन के नौ दिन बाद तय किया किराया

    लखनऊ-कानपुर के बीच 13 जुलाई से 63 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे शुरू हो चुका है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उद्घाटन किया था, उसी समय से परिवहन निगम एक्सप्रेसवे पर बसों का संचालन कराने के लिए मार्ग का सर्वे किया था, इसमें दोनों शहरों की दूरी 90 किलोमीटर मिली है।

    एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बसों की टोल दर महंगी है। इस वजह से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बसों का किराया 123 रुपये से बढ़कर 151 रुपये तय किया गया है।

    यह भी पढ़ें- 50 रुपये में आगरा से गोवर्धन जाएंगी 1100 बसें, मुड़िया मेला के श्रद्धालुओं के लिए यूपी रोडवेज का प्लान तैयार

    एक्सप्रेसवे होकर लखनऊ से कानपुर की दूरी छह किलोमीटर बढ़कर 90

    अब एक्सप्रेसवे पर साधारण बसों का संचालन इसी हफ्ते शुरू होगा। इसी तर्ज पर एसी व स्लीपर सेवा की बसों का भी किराया तय किया जाएगा। एक्सप्रेसवे पर तीन स्टापेज भी तय किए गए हैं यानि यात्री मोहनलालगंज मोड़, बनी और उन्नाव शहर जाने वाले रास्ते पर उतर व चढ़ सकेंगे।

    आलमबाग से कानपुर एक्सप्रेसवे का किराया: स्टापेज - किलोमीटर - किराया रुपये

    1. माेहनलालगंज कट - 20-42
    2. बनी कट - 24-51
    3. उन्नाव बाईपास - 64-110
    4. आजाद मार्ग - 73-129
    5. झकरकटी - 90-151

    फोर लेन हाइवे से जाने पर दोनों शहरों की दूरी 84 व किराया 123 रुपये

    क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया, इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन में नया किराया दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। बस डिपो से बसों की संख्या और समय सारिणी का ब्योरा मांगा गया है। सुबह से रात तक हर घंटे बस संचालन करने की समय सारिणी बन रही है। यात्री सवा से डेढ़ घंटे में यात्रा पूरा कर सकेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब कावड़ यात्रा के दौरान साधारण बसें भी देहरादून एक्सप्रेसवे से जाएंगी