लखनऊ में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, विधानसभा सत्र को लेकर इन रास्तों पर नहीं जा सकेंगे वाहन
विधान मंडल के द्वितीय सत्र के कारण लखनऊ में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू रहेंगे, इमरजेंसी वाहन ...और पढ़ें

लखनऊ का रूमी दरवाजा - फाइल फोटो
HighLights
विधान मंडल सत्र के कारण यातायात में बदलाव।
शहर के कई मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा।
इमरजेंसी वाहनों को यातायात प्रतिबंध से छूट।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। विधान मंडल के द्वितीय सत्र को लेकर गुरुवार की सुबह आठ बजे से सत्र खत्म होने तक शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीना त्यागी ने बताया कि डायवर्जन के दौरान इमरजेंसी वाहनों को इससे छूट दी जाएगी। डीसीपी ने बताया कि सत्र के दौरान पार्क रोड का वनवे निरस्त रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर लोग यातायात पुलिस की हेल्पलाइन 9454405155 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह रहेगी व्यवस्था
- बंदरियाबाग चौराहे से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर जाएगा।
- डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा, यह पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर भेजा जाएगा।
- रायल होटल चौराहे से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। यह यातायात कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, या बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैण्ट होकर जाएगा।
- डीएसओ चौराहे से सिसेण्डी तिराहा, रायल होटल चौराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं आ जा सकेगा, बल्कि यह यातायात हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रायल होटल चौराहे से बर्लिग्टन चौराहा, कैण्ट होकर जाएगा।
- लालबत्ती चौराहे की ओर से 1090 चौराहा/समतामूलक चौराहा/पालीटेक्निक चौराहा/सुभाष चौराहा/चौक की ओर जाने वाला सामान्य यातायात राजभवन/डीएसओ चौराहा/हजरतगंज चौराहा/जीपीओ मोड़/ विधानसभा की ओर से यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात लालबत्ती चौराहे से कटाईपुल चौराहा, जी-20 चौराहा (शहीदपथ)/कमता तिराहा या कैंट होते हुये कुंवर जगदीश चौराहा, केकेसी तिराहा, बर्लिंगटन चौराहा, अशोकलाट कैसरबाग चौराहा की ओर से होकर जा सकेगा।
- गोमतीनगर की ओर से कैंट/चारबाग/आलमबाग/चौक की ओर जाने वाला सामान्य यातायात गोल्फ क्लब चौराहा/राजभवन/डीएसओ चौराहा/हजरतगंज चौराहा/जीपीओ मोड़/विधानसभा/सिसेंडी तिराहा की ओर प्रतिबंधित रहेगा, यह यातायात समतामूलक चौराहा से ग्रीन कारिडोर होकर डालीगंज चौराहा होते हुये अथवा ताज अंडर पास/पिपराघाट तिराहा/दिलकुशा चौराहा/कैंट होकर जा सकेगा।
- सिकन्दरबाग चौराहे की ओर से चारबाग/चौक/कैसरबाग की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज/विधानसभा की ओर प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात सुशीला स्मृतिका ग्रीन कारिडोर चौराहा होकर ग्रीन कारिडोर, डालीगंज चौराहा/सीडीआरआइ तिराहा होते हुए कैसरबाग/चारबाग/चौक को जाएगा।
- परिवर्तन चौक/हिन्दी संस्थान तिराहे की ओर से गोमतीनगर/कैंट/अर्जुनगंज बाजार एवं तेलीबाग/ आलमबाग/कानपुर रोड की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा/विधानसभा की ओर प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात सुभाष चौराहे से ग्रीन कारिडोर अथवा चिरैयाझील/बैकुंठ धाम होकर अथवा अल्का तिराहा से डनलप तिराहा/सहारागंज तिराहा/सिकन्दरबाग चौराहा से समतामूलक चौराहा अथवा अशोक लाट चौराहा/बर्लिंग्टन चौराहा/केकेसी तिराहा होकर जा सकेगा।
- तेलीबाग/बंगला बाजार से गोमतीनगर/महानगर की ओर जाने वाला सामान्य यातायात बन्दरियाबाग चौराहा/गोल्फ क्लब चौराहा/डीएसओ चौराहा/हजतरगंज की ओर प्रतिबंधित रहेगा, यह यातायात कटाईपुल चौराहा/दिलकुशा चौराहा/जी-20 चौराहा/पिपराघाट होकर जा सकेगा।
- लालबाग चौराहे से महानगर/गोमतीनगर/कैंट की ओर जाने वाला सामान्य यातायात कैपिटल तिराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात मेफेयर तिराहा/सुभाष चौराहा/अल्का तिराहा/डनलप तिराहा/सिकन्दरबाग चौराहा/ग्रीन कारिडोर (सुशीला स्मृतिका चौराहा) होकर जा सकेगा।
- रोडवेज/सिटी बसें जिन्हे संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहा/महानगर की तरफ से चारबाग/कैसरबाग की ओर जाना है यह सिकन्दरबाग चौराहा/हजरतगंज चौराहा/विधानसभा की ओर प्रतिबंधित रहेंगी, यह बसें सुशीला स्मृतिका ग्रीन कारिडोर चौराहा होकर ग्रीन कारिडोर, डालीगंज चौराहा/सीडीआरआइ तिराहा होते हुए कैसरबाग/चारबाग को जा सकेंगी।
- रोडवेज/सिटी बसें जिन्हे केकेसी तिराहा/चारबाग की ओर से गोमतीनगर/महानगर की ओर जाना है वह हुसैनगंज चौराहा/रायल होटल चौराहा/विधानसभा की ओर प्रतिबंधित रहेंगी, बल्कि यह बसें लोको चौराहा/ कैंट/कटाई पुल चौराहा होकर गोमतीनगर एवं सुशांत गोल्फ सिटी की ओर जा सकेंगी तथा बर्लिंगटन चौराहा/अशोकलाट चौराहा/सुभाष चौराहा से डालीगंज पुल ग्रीन कारिडोर होकर महानगर/सीतापुर को जा सकेंगी।
- रोडवेज/सिटी बसें जिन्हे गोमतीनगर की तरफ से चारबाग/कैसरबाग/चौक की ओर जाना है। सिकन्दरबाग चौराहा/हजरतगंज चौराहा/विधानसभा की ओर प्रतिबंधित रहेंगी, बल्कि यह बसें समतामूलक चौराहा/ग्रीन कारिडोर से डालीगंज चौराहा/सीडीआरआई तिराहा होते हुए कैसरबाग/चारबाग/चौक को जा सकेंगी।