Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में महिला को अगवा कर पांच साल तक यौन शोषण, मतांतरण का दबाव; आरोपी मंजूर अली गिरफ्तार

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 11:44 AM (IST)

    लखनऊ की एक महिला ने पांच साल तक बंधक बनाकर यौन शोषण और मतांतरण का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मंजूर अली को गिरफ्तार कर लिय ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। सैरपुर की एक महिला ने पांच वर्षों तक बंधक बनाकर यौन शोषण किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही मतांतरण का दबाव बना रहा था।

    मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपित मंजूर अली को गिरफ्तार कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त(एसीपी) बीकेटी विकास पांडेय ने बताया कि अन्य नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी है।

    पीड़िता दी तहरीर में बताया कि मार्च 2021 में वह अपने मायके सैरपुर आई थी। आरोप है कि उसी दौरान रात में गांव के बाहर से मंजूर अली उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोशी की हालत में अगवा कर ले गया।

    पीड़िता के अनुसार, इसके बाद उसे विभिन्न स्थानों पर बंधक बनाकर रखा गया और लगातार यौन शोषण किया गया। आरोप है कि इस दौरान उसे किसी से संपर्क नहीं करने दिया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि मंजूर अली उस पर मतांतरण का दबाव बनाता था और उसे मुस्लिम बनाकर अपने साथ रखने की कोशिश कर रहा था।

    पीड़िता के मुताबिक, जब मंजूर अली ड्यूटी पर जाता था तो उसे अपने रिश्तेदार सलमान के पास छोड़ देता था। महिला ने आरोप लगाया कि मंजूर अली, सलमान और उसके भाई कमाल अली ने करीब पांच वर्षों तक उसे बंधक बनाकर रखा और शारीरिक शोषण किया।

    कुछ समय पहले पीड़िता को लखीमपुर खीरी में रखा गया था। वहां से उसने किसी तरह पड़ोसी की मदद लेकर अपने पिता को फोन कर अपनी लोकेशन बताई। इसके बाद परिवारजन उसे वापस लखनऊ लेकर आए और पुलिस से शिकायत की।

    खबरें और भी

    मामले की गंभीरता को देखते हुए सैरपुर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।घटना के राजफाश के लिए तीन टीम लगाई गई थी। लखीमपुर खीरी की शिव कालोनी रोड से मुख्य आरोपित मंजूर अली को गिरफ्तार कर लिया।

    उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपित के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, मामले में नामजद अन्य आरोपितों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मतांतरण: पुलिस ने महिला ITBP जवान के पति को किया गिरफ्तार, विदेशी फंडिंग की होगी जांच