उत्तराखंड में मतांतरण: पुलिस ने महिला ITBP जवान के पति को किया गिरफ्तार, विदेशी फंडिंग की होगी जांच
खटीमा पुलिस ने आईटीबीपी महिला जवान के पति को मतांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर । खटीमा में आइटीबीपी महिला जवान के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पूर्व में मतांतरण के दो मामलों में गिरफ्तार मुख्य आरोपित समेत चार आरोपितों को पुलिस रिमांड पर लेगी।
इसके लिए जल्द ही न्यायालय में आवेदन किया जाएगा। जिसके बाद पुलिस उनसे मतांतरण मामले में विदेशी फंडिंग के संबंध में पूछताछ करेगी।
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि खटीमा और नानकमत्ता में पुलिस ने बीते दिनों मतांतरण मामले में तीन प्राथमिकी पंजीकृत कराई थी। जिसमें खटीमा में दो और नानकमत्ता में एक प्राथमिकी पंजीकृत की थी।
ईसाई धर्म अपनाने का दबाव
इसके बाद 23 मई को खटीमा के ग्राम दियां निवासी आइटीबीपी में तैनात महिला जवान निवलेश राणा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति संदीप सिंह राणा, कमलजीत सिंह और दान सिंह राणा जबरन उस पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं।
विरोध करने पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जा रही है। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी थी। साथ ही आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी।
बुधवार को पुलिस ने टीम ने मतांतरण कराने वाले मुख्य आरोपित मोहम्मदपुर भुड़ियाखटीमा निवासी दान सिंह पुत्र चमन सिंह राणा और भूड़ महोलिया खटीमा निवासी सुनील जार्ज पास्टर उर्फ सुनील जार्ज मसील पुत्र तरसेम सिंह के साथ ही कुटरी चकरपुर खटीमा निवासी जय सिंह पुत्र परशुराम राणा और उसकी पत्नी द्रोपदी राणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
पूछताछ कर रही पुलिस
इधर, महिला आइटीबीपी की ओर से पंजीकृत कराए गए प्राथमिकी में उसके पति की मतांतरण कराने वालों से कनेक्शन मिला है। जिसके बाद शुक्रवार को खटीमा पुलिस ने संदीप सिंह राणा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
खबरें और भी
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि पुलिस मामले में विदेश फंडिंग की जांच कर रही है। इसके लिए पूर्व में गिरफ्तार दान सिंह, सुनील जार्ज पास्टर उर्फ सुनील जार्ज मसीह, जय सिंह और उसकी पत्नी द्रोपदी राणा को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। ताकि उनसे पूछताछ कर फंडिंग से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सके।
यह भी पढ़ें- रुद्रपुर मतांतरण: फंडिंग के स्रोत की जांच तेज, पास्टर समेत कई खातों की पड़ताल
यह भी पढ़ें- रुद्रपुर मतांतरण केस: मोबाइल में मिले सबूत, फोटो-वीडियो और पैसों के लेनदेन का खुलासा