रुद्रपुर मतांतरण केस: मोबाइल में मिले सबूत, फोटो-वीडियो और पैसों के लेनदेन का खुलासा
पुलिस को मुख्य आरोपी दान सिंह राणा के मोबाइल से धर्मांतरण से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं, जिनमें प्रार्थना सभाओं के फोटो, वीडियो और पैसों के लेन ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। एसएसपी ने बताया कि पुलिस जांच में मुख्य आरोपित दान सिंह राणा के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
जांच के दौरान मोबाइल से धर्मांतरण से संबंधित कई महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। मोबाइल में प्रार्थना सभाओं की फोटो और वीडियो मौजूद हैं। इसके अलावा, लोगों को स्नान कराकर धर्म परिवर्तन कराने से संबंधित सामग्री भी बरामद हुई है।
जांच एजेंसियों को मोबाइल से पैसों के लेनदेन के स्क्रीनशाट, मतांतरण का लक्ष्य निर्धारित करने से जुड़े लेख और कई ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं। पुलिस ने बरामद डिजिटल साक्ष्यों को कब्जे में लेकर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। मामले में संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है।
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बनाते थे निशाना
रुद्रपुर: खटीमा और नानकमत्ता क्षेत्र में कथित रूप से गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्रलोभन देकर मतांतरण कराया जाता था।
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले थारू समाज और गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता, इलाज, शिक्षा और अन्य सुविधाओं का लालच देकर प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी।
कुछ लोग गांव-गांव जाकर घरों में संपर्क कर विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित करते थे। कुछ परिवारों का कहना है कि उन्हें सामाजिक बहिष्कार और परिवार को नुकसान पहुंचाने जैसी चेतावनी देते थे।
यह भी पढ़ें- सनातन धर्म ने कभी किसी को न गुलाम बनाया और न ही जबरन धर्मांतरण कराया, बागपत में बोले- CM योगी
यह भी पढ़ें- 'ऐसी बातें होती रहती हैं', HR मैनेजर महिलाओं को बनाती थी निशाना; नासिक TCS धर्मांतरण केस में खुलासा