लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, अस्पताल में शव छोड़कर भागे ससुरालवाले; सात लोगों पर FIR
लखनऊ के पारा में एक विवाहिता तैय्यबा खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद ससुराल वाले शव अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। मायके वालों ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
पारा, लखनऊ में विवाहिता की संदिग्ध मौत हुई।
ससुराल वाले अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गए।
पति समेत सात पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। पारा के सलेमपुर पतौरा में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय विवाहिता तैय्यबा खातून की मौत हो गई। ससुराल के लोग उन्हें लेकर राजाजीपुरम अस्पताल पहुंचे और सूचना मायके वालों को दी।
मायके वाले अस्पताल पहुंचे तो ससुराल के लोग शव छोड़कर जा चुके थे। मृतका के भाई हबीबुर्रहमान ने पारा थाने में तैय्यबा के पति समेत ससुराल के सात लोगों पर प्रताड़ना, दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है।
बलरामपुर के उतरौला स्थित राम नगरिया निवासी हबीबुर्रहमान ने बताया कि 22 फरवरी 2025 को बहन तैय्यबा की शादी सलेमपुर पतौरा निवासी अब्दुल रहमान से की थी। आरोप है की शादी के बाद से ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 12 अक्टूबर 2025 को अब्दुल और उसके परिवार ने कारोबार के लिए तैय्यबा के भाई से आठ लाख रुपये लिए थे।
क्या लगाए आरोप?
आरोप है कि इसके बाद वह लोग और रुपये लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने घर में की थी। परिवार ने ससुराल के लोगों से बात की थी। भविष्य में ऐसा न करने का वादा किया इसके बावजूद वह लोग नहीं सुधरे। मंगलवार की शाम तैय्यबा के ससुर इसरारुल हक ने हबीबुर्रहमान को फोन कर राजाजीपुरम अस्पताल पहुंचने की बात कही।
वह रात में दो बजे अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल में तैय्यबा का शव मिला। मौके पर कोई भी ससुरालीजन नहीं था। भाई ने पारा थाने में पति, ससुर के साथ ही सास फातमा, जेठ इजहारुल हक, सलमान और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। भाई का कहना है कि मृतका की पिटाई की गई है उसके पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर पिटाई के निशान थे।
यह भी पढ़ें- महोबा : पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; चोरी की नकदी-जेवर और अवैध तमंचा बरामद
पिटाई के बाद गला कसकर उसकी हत्या कर दी गई। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आत्महत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कारण स्पष्ट हो सकेंगे।