Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ के हिमालय कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, आसपास के मकान कराए गए खाली

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 10:02 AM (IST)

    लखनऊ के चिनहट स्थित हिमालय कोल्ड स्टोरेज में रविवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकलकर्मी तीन घंटे से अधिक समय से आग बुझाने क ...और पढ़ें

    HighLights

    1. लखनऊ के हिमालय कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग लगी।

    2. आग बुझाने में दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

    3. सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के मकान खाली कराए गए।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। अयोध्या रोड पर दयाल रेजिडेंसी कालोनी के पीछे हिमालय कोल्ड स्टोरेज के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और रह-रहकर विस्फोट होने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

    सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां और पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। तीन घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। एहतियातन आसपास के मकानों को खाली कराया गया है।

    WhatsApp Image 2026-06-28 at 9.55.43 AM

    आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल राहत-बचाव अभियान जारी है और स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। गोदाम से उठते धुएं के गुबार दूर से देखे जा रहे हैं। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

    यह भी पढ़ें- यूपी वालों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने प्रदेश के 50 से अधिक जिलों को लेकर दिया अपडेट

    खबरें और भी