Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'ब्राह्मण समाज से माफी मांगें अखि‍लेश', मायावती ने कहा- वर्तमान सरकार से भी नाराज हैं ब्राह्मण

    Updated: Fri, 15 May 2026 04:16 PM (IST)

    बसपा प्रमुख मायावती ने सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के ब्राह्मणों पर दिए बयान को अमर्यादित बताते हुए सपा मुखिया से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने य ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राहृमणों पर अमर्यादित बयान देने पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई। पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि सपा प्रवक्ता के बयान से समाज को ठेस पहुंची है, ऐसे में सपा मुखिया को ब्राह्मणों से क्षमा मांगते हुए पश्चाताप भी करना चाहिए।

    कहा कि संकीर्ण जातिवादी राजनीति करने वाली सपा का नेतृत्व इस मामले पर खामोश है, इसलिए स्थिति और तनावपूर्ण हो रही है। वहीं, यह कहा कि वर्तमान सरकार के रवैये से भी ब्राह्मणों में नाराजगी है। मायावती ने कहा कि सपा नेता के अभद्र, अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणी से भारी आक्रोश है।

    पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने के बावजूद मामला थम नहीं रहा। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा का दलितों, अति पिछड़ों, मुस्लिम समाज एवं ब्राह्मणों के प्रति विरोधी नजरिया बदला नहीं, बल्कि और गहरा हुआ है।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बसपा की सरकार ने सर्वसमाज की तरह ब्राह्मणों को भी भरपूर आदर एवं भागीदारी दी। कहा कि बसपा में यूज एंड थ्रो नहीं है, बल्कि सर्वसमाज का हित सुरक्षित है।

    यह भी पढ़ें- 'पहले ही कहा था...साइकिल से बेहतर कुछ नहीं', पेट्रोल की बढ़ी कीमतों पर अखिलेश का तंज