Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विकृत मानसिकता वाले पुरुष करते हैं महिलाओं से अपराध, पद संभालते ही बबीता ने ममता बनर्जी सरकार को घेरा

    Updated: Sat, 07 Sep 2024 12:21 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग को लगभग दो वर्षों के बाद एक अध्यक्ष मिल गया है। बबीता चौहान ने शुक्रवार को आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। उन्हो ...और पढ़ें

    उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्ष बबीता चौहान ने कार्यभार संभाला। जागरण
    उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्ष बबीता चौहान ने कार्यभार संभाला। जागरण

    HighLights

    1. बबीता चौहान ने महिला आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला
    2. कहा, कन्नौज-अयोध्या में हुई घटनाओं के दोषियों को मिले सजा

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। करीब दो वर्ष बाद उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग को अध्यक्ष मिल गया। शुक्रवार को बबीता चौहान ने महिला आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। पद संभालते ही बबीता ने बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर वहां की ममता बनर्जी सरकार को घेरा। बोली, बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

    2022 से खाली चल रहा था पद

    महिला आयोग अध्यक्ष का पद पांच अगस्त 2022 से खाली चल रहा था। हाल ही में राज्य सरकार ने आगरा की रहने वाली बबीता चौहान को आयोग का अध्यक्ष, अपर्णा यादव और गोरखपुर की चारू चौधरी को उपाध्यक्ष के साथ 25 सदस्य नियुक्त किए हैं। 

    चारू चौधरी पहले ही अपना कार्यभार संभाल चुकी हैं। बबीता के साथ ही शेष सभी 25 सदस्यों ने भी अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अपर्णा यादव ने शुक्रवार तक उपाध्यक्ष पद का कार्यभार नहीं संभाला। 

    बबीता ने कार्यभार ग्रहण कर कहा कि वह पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करना हैं कि उन्होंने मुझे इस पद लायक समझा। चौहान ने कहा कि महिला आयोग के अधिकारों की परिधि में रहकर महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करुंगी।

    बबीता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित हैं। सख्त कानून के बावजूद महिलाओं से जुड़े अपराध विकृत मानसिकता वाले पुरुष करते हैं। आयोग, महिलाओं को उनके अधिकारों और उनसे जुड़े कानून के प्रति जागरूक करेगा। महिलाओं से जो भी अपराध हो रहे हैं, उनको रोकने के लिए महिला आयोग की भूमिका अहम होगी।

    खबरें और भी

    बबीता ने कहा, मैं शुरू से महिलाओं के साथ रही हूं। भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर रहकर मैं महिलाओं के लिए काम करती आयी हूं। कन्नौज और अयोध्या में बालिकाओं के साथ हुई घटनाओं के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। बाल विवाह, दहेज एवं भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए आयोग महिलाओं को शिक्षा व रोजगार के प्रति प्रेरित करने का कार्य करेगा।

    यह भी पढ़ें: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में ऊर्जा क्षेत्र पर होगा विशेष फोकस, UPPCL और UPNEDA करेंगे पवेलियन का संचालन

    यह भी पढ़ें: UP News: बंदी के भाग निकलने में दोषी जेलर निलंबित; डीजी जेल ने की कार्रवाई, विभागीय जांच का भी आदेश