Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NRHM घोटाला: यूपी सरकार ने दोषी आनंद प्रकाश तिवारी की समयपूर्व रिहाई अर्जी खारिज की

    Updated: Thu, 21 May 2026 08:19 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार ने एनआरएचएम घोटाले से जुड़े दोहरे सीएमओ हत्याकांड के दोषी आनंद प्रकाश तिवारी की समयपूर्व रिहाई की अर्जी खारिज कर दी है। अपराध की गं ...और पढ़ें

    एनआरएचएम घोटाले से जुड़े दोहरे हत्याकांड के दोषी की समय पूर्व रिहाई अर्जी खारिज।

     एनआरएचएम घोटाले से जुड़े दोहरे हत्याकांड के दोषी की समय पूर्व रिहाई अर्जी खारिज।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुचर्चित एनआरएचएम घोटाले से जुड़े दोहरे सीएमओ हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दोषी आनंद प्रकाश तिवारी की समयपूर्व रिहाई की अर्जी खारिज कर दी है।

    गृह विभाग द्वारा बुधवार को जारी आदेश में कहा गया कि अपराध की गंभीरता और उसके व्यापक सामाजिक प्रभाव को देखते हुए तिवारी की रिहाई “उचित नहीं” पाई गई।

    लखनऊ के विकास नगर निवासी आनंद प्रकाश तिवारी दो अलग-अलग हत्या मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। उस पर 27 अक्तूबर 2010 को तत्कालीन सीएमओ (परिवार कल्याण) डॉ. विनोद कुमार आर्य की हत्या और 2 अप्रैल 2011 को उनके उत्तराधिकारी डा. बीएन सिंह की हत्या में दोषसिद्धि हुई थी।

    दोनों हत्याकांड उस समय हुए थे जब उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) योजना में बहुचर्चित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भारी हलचल थी। बाद में मामले की जांच सीबीआई ने की थी।

    सरकारी आदेश के अनुसार, तिवारी 1 अगस्त 2025 तक 14 वर्ष से अधिक वास्तविक कारावास की अवधि पूरी कर चुका था और जेल में उसका आचरण भी संतोषजनक पाया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी, पुलिस तथा जिला मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट में भी उसके दोबारा अपराध करने की तत्काल आशंका नहीं जताई गई थी।

    इसके बावजूद राज्य सरकार ने माना कि दोनों हत्याएं अत्यंत गंभीर प्रकृति की थीं और उनका समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ा था। इसी आधार पर तिवारी की समयपूर्व रिहाई की मांग अस्वीकार कर दी गई।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में 345 डिस्ट्रीब्यूटर साइबर ठगों को बेचते थे सिम, दूरसंचार विभाग ने किया ब्लैकलिस्ट

    खबरें और भी