बिहार और बंगाल का चुनाव हारने के बाद विपक्षी नेताओं ने खो दिया मानसिक संतुलन, आपस में बोल रहे हैं-तेरा क्या होगा कालिया
OP Rajbhar: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बयानों को कुंठित मानसिकता वालों की हरकत जैसा बताया है। ...और पढ़ें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर
HighLights
ओम प्रकाश राजभर ने विपक्षी दल के नेताओं की प्रधानमंत्री को लेकर टिप्पणी को बताया घोर निंदनीय
उत्तर प्रदेश के चुनाव पर निगाह, लेकिन एनडीए के सामने नहीं गलेगी दाल
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की प्रधानमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी की हर तरफ निंदा हो रही है। अजय राय के खिलाफ महोबा में केस दर्ज कराया गया है तो शनिवार को जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने राहुल गांधी और अजय राय की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बयानों को कुंठित मानसिकता वालों की हरकत जैसा बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की बिहार के बाद बंगाल और असम में जीत के बाद विपक्षी दल के नेता मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इसी कारण बे सिर-पैर की बातें कर रहे हैं। ऐसा कोई काम नहीं किए हैं, जिसको गिना कर जनता के बीच जा सकें।
राजभर ने कहा कि अब सभी की निगाह उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले चुनाव पर हैं। इनको पता है कि किसी की दाल नहीं गलेगी। सब गठबंधन के प्रयास में भी हैं, लेकिन कुछ हो नहीं पा रहा है। उन्होंने कहा कि इनकी हरकतें देखकर तो फिल्म शोले के गब्बर सिंह का एक डायलॉग याद आ रहा है। सभी विपक्षी दल एनडीए के सामने तगड़ा मुकाबले लायक नहीं हैं और डायलॉग मार रहे हैं “तेरा क्या होगा कालिया”। सब एनडीए से घबरा गए हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का जो बयान आया है हम उसकी निंदा करते हैं। ये लोग अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। बिहार, बंगाल चुनाव के बाद इन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। अब उत्तर प्रदेश का चुनाव आ रहा है, इसलिए ये लोग अधिक परेशान हैं। इन्हें पता है कि उत्तर प्रदेश में इनकी सरकार नहीं बनेगी, इसलिए ये लोग गाली-गलौज पर उतर आए हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- SBSPअध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज, पहले भोजपुरी फिर हिंदी में किया पोस्ट
पहले कांग्रेस पार्टी के नेता बयान देते, फिर पलटते
उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि पहले कांग्रेस पार्टी के नेता बयान देते हैं और फिर बयानों से पलटते हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता जिन्हें जनता लगातार हरा रही है, वे अपनी हार से इतनी हताशा में हैं कि गाली-गलौज पर उतर आए हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव: प्रधानी खत्म होने के बाद भी 'पावर' में रहेंगे ग्राम प्रधान, मंत्री राजभर ने दिया बड़ा संकेत
देश के प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी ओछी टिप्पणी करना किसी भी राजनीतिक दल के नेता के लिए उचित नहीं है। कांग्रेस को न सिर्फ इसके लिए माफी मांगनी चाहिए बल्कि कांग्रेस व समाजवादी पार्टी को ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई भी करनी चाहिए।