Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SBSPअध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज, पहले भोजपुरी फिर हिंदी में किया पोस्ट

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Sat, 23 May 2026 02:44 PM (IST)

    OP Rajbhar On Social Media: योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने सपा चीफ अखिलेश यादव की कार्यशैली पर हमला बोला है। ...और पढ़ें

    सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर

    सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर

    HighLights

    1. अखिलेश को लेकर कहा- केवल एसी कमरे में बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से नहीं चलती राजनीति

    2. योगी आदित्यनाथ सरकार में पंचायती राज मंत्री ने कांग्रेस के बसपा की ओर हाथ बढ़ाने को भी बताया ठगबंधन का प्रयास

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस पर बेहद तीखा हमला बोला है। योगी आदित्यनाथ सरकार में पंचायती राज मंत्री ने कांग्रेस के बसपा की ओर हाथ बढ़ाने के प्रयास पर भी तंज कसा है।

    सोशल मीडिया पर एक्टिव ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को एक्स अकाउंट पर पोस्ट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इनका तो हाल देखकर दया आती है। राजभर ने पहले भोजपुरी फिर अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए हिंदी में पोस्ट लिखकर यह तंज कसा है। भोजपुरी से शुरुआत करते हुए उन्होंने लिखा-‘ एक ठे मुगल राजा रहल, ओके लोग कहें 'शाहे बेखबर'... जा के पता कर लीहा इतिहास में...@yadavakhilesh क हाल देख के अब दया आवत ह। उन्होंने कहा कि केवल एसी कमरे में बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से राजनीति नहीं चलती है।

    इतिहास पढ़ लीजिए और समझिए

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए अपने लंबे पोस्ट में राजभर ने अखिलेश यादव की तुलना मुगल बादशाह औरंगजेब के बेटे बहादुरशाह प्रथम से कर डाली, जिसे इतिहास में 'शाहे बेखबर' कहा जाता था। उन्होंने लिखा, 'एक ठे मुगल राजा रहल, ओके लोग कहें ‘शाहे बेखबर’…'। इसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका हाल भी अब वैसा ही हो गया है। राजनीतिक हलकों में इसे बहादुरशाह प्रथम के संदर्भ से जोड़कर देखा जा रहा है। राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि इतिहास पढ़ लीजिए और समझिए कि सत्ता और राजनीति में 'बेखबर' होने का क्या परिणाम होता है। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव अब जमीनी राजनीति से कट चुके हैं।

    अखिलेश यादव की कार्यशैली पर हमला

    पोस्ट के राजभर ने अखिलेश यादव की कार्यशैली पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केवल एसी कमरे में बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से राजनीति नहीं चलती। उन्होंने लिखा, 'आवा 45 डिग्री में, निकला घाम में…'। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2022 से भी बुरा हाल समाजवादी पार्टी का होने वाला है। राजभर का यह भोजपुरी अंदाज वाला हमला अब प्रदेश की राजनीति और सोशल मीडिया दोनों जगह तेजी से चर्चा का विषय बन गया है।

    खबरें और भी

    'ऊ बिन पेनी क लोटा हउवन कुल…'

    भोजपुरी अंदाज में लिखे गए इस पोस्ट में उन्होंने कांग्रेस नेताओं को 'बिन पेनी क लोटा' बताया, वहीं 'तिलचट्टा' शब्द के जरिए सोशल मीडिया पर चल रहे चर्चित 'कॉक्रोच मूवमेंट' पर भी निशाना साधा। पोस्ट में कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला गया. राजभर ने लिखा कि जिन कांग्रेस नेताओं को अखिलेश यादव अपना 'लंगोटिया यार' समझते हैं, वही अब उन्हें धोखा दे रहे हैं। उन्होंने भोजपुरी में लिखा, 'ऊ बिन पेनी क लोटा हउवन कुल…'। राजभर ने यह भी कहा कि हाल ही में तमिलनाडु की राजनीति में कांग्रेस के सहयोगियों ने जिस तरह 'दगाबाजी' की, उससे भी सपा नेतृत्व ने कोई सबक नहीं लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन के भीतर भरोसे का संकट गहराता जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- 'राजनीति के लिए कम से कम भाई की तेरहवीं तक रुक जाते सपा प्रमुख', अखिलेश यादव के बयान पर ओपी राजभर का पलटवार

    सबसे ज्यादा चर्चा 'तिलचट्टा' शब्द की

    ओपी राजभर के पोस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा 'तिलचट्टा' शब्द को लेकर हो रही है। कॉक्रोच का अर्थ भोजपुरी में तिलचट्टा होता है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर 'कॉक्रोच मूवमेंट' को लेकर खूब चर्चाएं रही हैं और उसी संदर्भ में राजभर ने तंज कसा।

    यह भी पढ़ें- बेटों के लिए चुनावी मैदान तैयार करने में जुटे मंत्री ओपी राजभर, सपा के गढ़ में डाला डेरा

    उन्होंने लिखा, 'तोहार ई परम प्रिय लोग अब तिलचट्टा आउर छिपकिल्ली के चक्कर में पड़ गयल हउवन…'। इसके बाद उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा, 'तिलचट्टा के सहारे तू चुनाव जीते क बिचार बनावत हउवा…।

    यह भी पढ़ें- पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर का दावा, उत्तर प्रदेश में समय पर ही होंगे पंचायत चुनाव

    कांग्रेस नेताओं की 'ठगबंधन' की मानसिकता

    पोस्ट में ओपी राजभर ने बसपा सुप्रीमो मायावती का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता 'ठगबंधन' की मानसिकता लेकर बहनजी के घर तक पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें दरवाजे से ही भगा दिया गया।