Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में पुलिस भी असुरक्षित, IAS अफसर के मकान में किरायेदार पीपीएस अफसर के घर चोरी

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 04:39 PM (IST)

    Lucknow Crime: पीपीएस अधिकारी एसीपी बाजारखाला रंजीत कुमार के किराए के मकान में अज्ञात चोरों ने लाखों का कीमती सामान चोरी कर लिया। ...और पढ़ें

    पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ जांच शुरू कर दी

    पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ जांच शुरू कर दी 

    HighLights

    1. राजाजीपुरम में एसीपी बाजारखाला के आवास में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध

    2. शनिवार दोपहर अपनी डयूटी पर थे एसीपी रंजीत कुमार

    संवाद सूत्र, लखनऊ। प्रदेश की राजधानी में अब पीपीएस अधिकारी भी यानी पुलिस भी सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस अधिकारी के घर का ताला तोड़ा जा रहा है। लखनऊ में आईएएस अधिकारी के मकान में किराये पर रह रहे पीपीएस अधिकारी के घर से शनिवार को दिन में चोरी होने की सूचना से खलबली मची है।

    तालकटोरा थाना क्षेत्र की राजाजीपुरम कॉलोनी में शनिवार दोपहर को पीपीएस अधिकारी एसीपी बाजारखाला रंजीत कुमार के किराए के मकान में अज्ञात चोरों ने लाखों का कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी एक्टिव हो गए और पड़ताल शुरु की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ जांच शुरू कर दी है।

    राजाजीपुरम के आईएएस अधिकारी हिमांशु गौतम के मकान में एसीपी बाजारखाला रंजीत कुमार 20 दिन पहले किराये पर रहने के लिए आए।  हिमांशु गौतम अभी उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण के पद पर तैनात हैं।एसीपी रंजीत कुमार शनिवार दोपहर डयूटी पर चले गए थे। घटना के समय मकान का बाहरी दरवाजा खुला हुआ था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर घर के अंदर घुस गए।

    चोरों ने कमरे का ताला तोड़ने के बाद अलमारी के लॉकर को भी तोड़ दिया और उसमें रखे लाखों का कीमती सामान व नकदी चोरी कर भाग निकले। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

    खबरें और भी

    जिसमें दो संदिग्ध युवक आते-जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना को लेकर पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं। पुलिस संदिग्धों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी हुई हैं।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में विवेचना के दौरान दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, सब इंस्पेक्टर के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के ISI हैंडलरों को सेना की जानकारी भेजने वाले वसीउल्लाह को चार वर्ष की कैद, NIA कोर्ट लखनऊ ने सुनाई सजा