महिला बैंककर्मी दिव्या मिश्रा का पति से चल रहा था विवाद, दाखिल की थी तलाक की अर्जी
Double Murder and Suicide in Lucknow: दिव्या मिश्रा और बहन तूलिका की हत्या करने वाले मानस बाजपेई ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। लखनऊ में एक घंटे में तीन मौत से खलबली मच गई।
HighLights
मानस ने पत्नी और बहन की हत्या से पहले स्टेटस पर दी थी जानकारी
रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्य कर रही दिव्या के पति से ठीक नहीं थे रिलेशन
दोनों के बीच तलाक का मामला फैमिली कोर्ट में विचाराधीन
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में गुरुवार को दिनदहाड़े पत्नी दिव्या मिश्रा और बहन तूलिका की हत्या करने वाले मानस बाजपेई ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। लखनऊ में एक घंटे में तीन मौत से खलबली मच गई।
भारतीय स्टेट बैंक में अकाउंटेट के पद पर कार्य कर रहे मानस बाजपेई का पत्नी से एक वर्ष से अधिक समय से विवाद चल रहा था। गोमतीनगर में ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्य कर दिव्या मिश्रा के पति मानस बाजपेई से रिलेशन ठीक नहीं थे और वो पति को छोड़कर आलमबाग में रह रही थी। दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था और मामला फैमिली कोर्ट में विचाराधीन था।
33 वर्षीय दिव्या मिश्रा यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। मानस और दिव्या ने वर्ष 2017 में प्रेम विवाह किया था। मानस एसबीआई में अकाउंटेट था और उसकी पत्नी आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर तैनात थी। दोनों हुसड़िया के मकान में रहते थे। वर्ष 2024 से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।इनके अभी तक कोई बच्चा नहीं था। दिव्या ने एक वर्ष पहले पति मानस (35) से तलाक के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। इसके बाद से वह आलमबाग में रहती थीं। मानस बाजपेई हुसड़िया चौराहे के पास अपनी बहन सीबा (28) के साथ किराए के मकान में रहता था। वह SBI में अकाउंटेंट था। मानस के माता-पिता की मौत हो चुकी है।
वॉट्सएप पर स्टेटस लगाया
मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव को सब कुछ पता है।
SBI कर्मी मानस गुरुवार दोपहर को कार से ICICI बैंक पहुंचा और फोन करके पत्नी दिव्या मिश्रा को ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर तक अफसर पत्नी से बातचीत की, फिर गोली मारकर भाग गया। इसके बाद घर पहुंचकर बहन की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी।
पड़ोसी अंकुर प्रकाश ने बताया कि जैसे ही उन्होंने वॉट्सऐप स्टेटस देखा, वह दौड़कर उनके घर पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। अंदर टीवी चल रहा था। इसके बाद दरवाजा जोर लगाकर खोला गया। अंदर दोनों भाई-बहन मृत पड़े थे। टीवी पर हनुमान चालीसा चल रही थी।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या वैवाहिक विवाद ही इस खौफनाक वारदात की वजह बना या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। फिलहाल हत्या और उसके बाद हुई घटनाओं की पूरी कड़ी जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि पुलिस को आज गोमती नगर थाना क्षेत्र में एक महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि महिला के पति ने ही उसे गोली मारी थी।
इसके कुछ ही देर बाद, पुलिस को एक ऐसे व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली जिसने अपनी बहन की हत्या कर दी थी और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुष्टि हुई कि यह वही व्यक्ति, मानस बाजपेई था, जिसने अपनी पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद आत्महत्या की थी। उसके फोन पर लगा एक WhatsApp स्टेटस इस घटना की वजह बताता है। उसके घर से तीन हथियार मिले हैं।
मेरी बहन दिव्या मिश्रा लखनऊ के गोमतीनगर आईसीआईसीआई बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर थी वो पति की साइको हरकतों और बहन की पागलपन की बिमारी की वजह से अलग रह रही थी.. रोज की तरह वो सुबह नौ बजे दफ़्तर पहुंची थी..दफ़्तर पहुंचने के बाद उसने अपना कामकाज निपटाया उसके बाद वो किसी से… pic.twitter.com/lzOndwuZJJ
— Pragya Mishra (@PragyaLive) August 20, 2026
