Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने MLC अक्षय प्रताप सिंह पर कराई धोखाधड़ी की FIR, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

    Updated: Fri, 15 May 2026 08:51 AM (IST)

    एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी की शिकायत प ...और पढ़ें

    भानवी सिंह ने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर कराया केस।

    भानवी सिंह ने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर कराया केस।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। धोखाधड़ी के आरोप में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी की अर्जी पर एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम आलोक वर्मा ने सात मई को इंस्पेक्टर हजरतगंज को मामले की विवेचना का आदेश दिया था।

    भानवी ने आरोप लगाया कि उन्होंने अक्षय प्रताप सिंह और अन्य के साथ मिलकर 10 फरवरी 2014 को एक साझेदारी फर्म का पंजीकरण कराया, जिसमें करोड़ों रुपये का निवेश किया गया।

    आरोप है कि अक्षय और उनके सहयोगियों ने फर्म की संपत्तियों को हड़पने के लिए पंजीकरण के अभिलेखों में हेरफेर की। विशेष एसीजेएम कोर्ट ने अक्षय प्रताप सिंह, रोहित कुमार सिंह, अनिल सिंह और रामदेव यादव सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- रुड़की के कलियर में नशीला पदार्थ खिलाकर हरियाणा की युवती से दुष्कर्म, महिला समेत 3 पर मुकदमा