रुड़की के कलियर में नशीला पदार्थ खिलाकर हरियाणा की युवती से दुष्कर्म, महिला समेत 3 पर मुकदमा
कलियर में हरियाणा की एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया और उसे बंधक बनाकर देह व्यापार में धकेलने का प्रयास किया। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, कलियर (रुड़की)। दो युवकों ने हरियाणा की युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया।
पीड़िता ने एक आरोपित व उसकी पत्नी पर उसे देह कारोबार में धकेलने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा के करनाल जिला निवासी एक युवती मानसिक रूप से परेशान थी। इसके चलते ही वह अप्रैल में घर से भागकर कलियर आ गई थी।
कलियर में 18 अप्रैल को उसकी मुलाकात आसिफ उर्फ सलमान व जोगेंद्र से हुई थी। आरोप है कि दोनों उसे बहला-फुसलाकर रायपुर स्थित आसिफ के कमरे पर ले गए थे।
वहां पर आसिफ की पत्नी गुलशफा भी मौजूद थी। पीड़ता ने आरोप लगाया कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया।
इसके बाद उसे करीब पांच दिन तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। आरोप लगाया कि आसिफ की पत्नी ने अन्य युवकों को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म कराया और उसे देह कारोबार में धकेलने का प्रयास किया।
वह किसी तरह से बचकर अपने घर हरियाणा चली गई। वहां पर वह काफी घबराई हुई थी। सामान्य होने पर उसने अपने स्वजन को मामले से अवगत कराया, जिसके बाद उसके स्वजन उसे लेकर कलियर पहुंचे और कलियर थाना पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने इस मामले में आसिफ उर्फ सलमान उसकी पत्नी गुलशफा व जोगेंद्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कलियर थाना प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर में दुष्कर्म मामले में मौलाना सहित दो दोषियों को सात साल की सजा, 14 साल बाद आया फैसला
यह भी पढ़ें- मऊ में रेलवे के संविदाकर्मी ने युवती संग होटल में किया दुष्कर्म, युवती की शिकायत पर मामला दर्ज