सपा प्रमुख अखिलेश यादव का BJP पर हमला, लोकसभा चुनाव 2024 का पोस्टर दिखाकर उठाया सवाल
Samajwadi Party President Akhilesh Yadav: हम जानते भी हैं कि किस तरीके से भारतीय जनता पार्टी चुनाव को मैनेज करती है या भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतती ...और पढ़ें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
HighLights
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, चुनाव को मैनेज करती है भारतीय जनता पार्टी
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के पोस्टर दिखा कर भाजपा का सच सामने लाने का प्रयास
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनाव को मैनेज कर जीतने का आरोप जड़ा है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोग लगातार कहते रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव को मैनेज करती है। हम जानते भी हैं कि किस तरीके से भारतीय जनता पार्टी चुनाव को मैनेज करती है या भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतती है।
बंगाल चुनाव के नतीजों पर भड़के सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मतगणना नहीं होती है। मनगणना होती है। उसके लिए स्ट्रेटजी के साथ बिल्कुल तैयारी रहती है। जब काउंटिंग की प्रोसीडिंग का जब काउंटिंग होती है तो पहले से ही वो मन मनवा देते उनका परसेप्शन क्रिएट कर देते हैं। नैरेटिव क्रिएट कर देते हैं। ये कई बार हम लोगों ने देखा भी है कि शुरू में ही जिसे जिताना है उसको जिताते रहते हैं।
मतगणना की सीसीटीवी लाइव करने की मांग
सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा ने तो हद पार कर दी। उन्होंने कहा कि जब सब कुछ लाइव हो रहा है तो सीसीटीवी लाइव क्यों नहीं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मांग की कि वह तत्काल संज्ञान ले और पश्चिम बंगाल की मतगणना की सीसीटीवी पूरे देश के सामने लाइव कराई जाए। उन्होंने 79 लाख नाम हटाए जाने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता दीदी अकेली ये लड़ाई लड़ रही थीं।
खबरें और भी
मतगणना नहीं, ये लोग मनगणना कराते
उन्होंने कहा कि सच्चाई में काउंटिंग कुछ भी हो लेकिन लोगों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए मतगणना नहीं कराते हैं ये लोग मनगणना कराते हैं अपने हिसाब से पहले ही दबाव बना लेते हैं कि परिणाम क्या आने वाला है क्या होने वाला है और जब कोर्ट की प्रोसीडिंग हो सकती है लाइव लाइव टेलीकास्ट होती है कोर्ट की प्रोसीडिंग तो काउंटिंग की क्यों नहीं? काउंटिंग की लाइव प्रोसीडिंग क्यों नहीं हो सकती है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कुंदरकी विधानसभा के चुनाव में वोट की डकैती हुई। ये भाजपा का 10 नंबरी मॉडल है, 10 नंबरी मॉडल ने सभी को जकड़ा है। बंगाल में अफसरों और भाजपा की मिलीभगत से मल्टीलेयर इलेक्शन माफियाओं का खेल किया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि जो बंगाल की जनता ने फेस किया या देखा है ये तो हम 2022 में देख चुके हैं। 2022 में बहुत सारी विधानसभा में सेंट्रल फोर्स लगा के इन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पोलिंग स्टेशन काउंटिंग स्टेशन से निकाल करके रिजल्ट बदला था। अखिलेश यादव ने बंगाल चुनाव के नतीजों की तुलना उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव से की।
उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से कहा कि हम लोग इसी हॉल में कई बार बैठे हैं। बाय इलेक्शन के समय पर भी बाय इलेक्शन से पहले भी और आपको याद होगा कि 24 में जब लोकसभा का चुनाव था, उस समय भी हम लोग चर्चा पर यहां आकर बैठे थे और हम लोगों को यह ऐलान करना पड़ा था कि रिजल्ट के लिए करो या मरो और बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। तभी प्रशासन से आपको अपना सर्टिफिकेट और परिणाम मिलेगा।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी पीडीए कार्यकर्ताओं का और जिन्होंने समर्थन किया था उनका धन्यवाद और आभार। इस दौरान एलईडी पर चल रही फोटो की ओर उन्होंने इशारा किया, यह वह है जो आप लोगों ने जो तस्वीर बाय इलेक्शन में देखी थी। जो माताएं-बहनें इस रिवाल्वर के सामने खड़ी दिखाई दे रही हैं।
यह भी पढ़ें- ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव की सक्रियता पर उठाया सवाल, ममता बनर्जी करतीं रहीं इंतजार पर नहीं गए सपा मुखिया
अखिलेश यादव ने कहा कि मैं उन बहादुर महिलाओं से मिला भी था। उनका सम्मान भी किया था कि जिन्होंने लोकतंत्र की और अपने मतदान की अपने वोट की रक्षा करने के लिए जान की परवाह नहीं की। उस अधिकारी का सामना किया जो अधिकारी रिवॉल्वर तान करके और उन्हें वोट डालने से रोक रहा था। मैंने दो लाख से उन परिवार के लोगों की मदद की थी।
अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में आईएससी में टॉप करने वाली गोरखपुर की आराधना को लैपटॉप दिया। आराधना के साथ अन्य को भी उन्होंने सपा कार्यालय में सम्मानित किया।