लखनऊ के सरोजनीनगर में 30 करोड़ की 50 हजार वर्ग फीट सरकारी जमीन कब्जा मुक्त, 12 अवैध प्लॉट ध्वस्त
सरोजनीनगर के हरिहरपुर गांव में नगर निगम और राजस्व विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर लगभग 50 हजार वर्गफुट सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। इसकी अनुमानि ...और पढ़ें

सरोजिनी नगर तहसील के हरिहरपुर में अवैध कब्जों को ध्वस्त करती जेसीबी। फोटो- नगर निगम
HighLights
सरोजनीनगर में 50 हजार वर्गफुट सरकारी जमीन मुक्त कराई गई।
अतिक्रमण मुक्त भूमि का बाजार मूल्य लगभग 30 करोड़ रुपये।
जेसीबी से 12 अवैध प्लॉट ध्वस्त किए गए, विरोध के बावजूद।
संवाद सूत्र सरोजनीनगर। सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत शुक्रवार को सरोजनीनगर तहसील के हरिहरपुर गांव में नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान लगभग 50 हजार वर्गफुट सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 30 करोड़ रुपये के आस पास है।
उक्त अभियान में नगर आयुक्त के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति रामेश्वर प्रसाद व तहसीलदार नगर निगम अरविंद पाण्डेय की मौजूदगी में टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। नायब तहसीलदार नगरनिगम तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि गाटा संख्या 221 की 0.658 हेक्टेयर भूमि, जो राजस्व अभिलेखों में ऊसर के रूप में दर्ज है उस पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी।
टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से 12 अवैध रूप से बनाए गए प्लॉटों को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से कार्रवाई को पूरा कराया।