Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में बंद घरों से चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, माल भी बरामद

    Updated: Fri, 27 Feb 2026 09:32 PM (IST)

    सरोजनीनगर पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बंद घरों में चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार।

    2. पुलिस ने 1.45 लाख रुपये का सामान बरामद किया।

    3. आरोपितों पर कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज।

    संवाद सूत्र, सरोजनीनगर (लखनऊ। बंद पड़े मकानों की पहले रेकी कर फिर ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन बदमाशों को सरोजनीनगर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से नकदी और ज्वेलरी समेत करीब 1.45 लाख रुपये कीमत का सामान बरामद किया है।

    पुलिस के अनुसार गंगानगर अमौसी निवासी एक महिला ने 25 नवंबर को थाना सरोजनीनगर में तहरीर देकर बताया था कि 22 से 24 नवंबर के बीच अज्ञात चोरों ने उनके बंद घर का ताला तोड़कर नगदी व आभूषण चोरी कर लिए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम जांच में जुटी थी।

    इसी क्रम में 27 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपितों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपितों ने कबूल किया कि वे पहले बंद और सुनसान घरों की रेकी करते थे, फिर मौका मिलते ही ताला तोड़कर चोरी कर फरार हो जाते थे।

    गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मासूम अली उर्फ इमरान उर्फ चांद बाबू, इरफान उर्फ शिल्पे और कैलाश के रूप में हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि तीनों के खिलाफ लखनऊ समेत अन्य जनपदों में चोरी व अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं। तीनों को जेल भेजा गया।