लिव इन पार्टनर श्रद्धा दुबे ने दिया था झूठा बयान, CCTV फुटेज से हुआ साफ शिवा को जानती भी उसकी बहन रश्मि
Shraddha Dubey Liar: ऐसे में पुलिस अब इस फुटेज को भी जांच में शामिल करेगी। आशंका है कि श्रद्धा पूरे मामले में अपनी बहन को सुरक्षित करना चाहती थी।
HighLights
सीसी फुटेज में श्रद्धा और शिवा के साथ रश्मि बात करते हुए उतरती हुए दिखाई दी
चार अगस्त का वीडियो आया सामने, पुलिस भी वीडियो को जांच में करेगी शामिल
जागरण संवाददाता, लखनऊ : कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे की बहन रश्मि दुबे भी शिवा शर्मा को कई दिनों से जानती थी। शनिवार को सामने आए एक सीसी फुटेज ने इस बात को और पुख्ता किया है।
सीसीटीवी के वायरल वीडियो में शिवा, श्रद्धा और रश्मि एक साथ बातचीत करते हुए सीढ़ियों से नीचे उतरते दिख रहे हैं। यह वीडियो चार अगस्त का बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद श्रद्धा ने अपने बयान में कहा था कि रश्मि और शिवा कभी मिले नहीं है। एक दूसरे को जानती तक नहीं है। ऐसे में पुलिस अब इस फुटेज को भी जांच में शामिल करेगी। आशंका है कि श्रद्धा पूरे मामले में अपनी बहन को सुरक्षित करना चाहती थी।
शिवा की हत्या के बाद श्रद्धा से जुड़े कई वीडियो सामने आ चुके हैं। इससे कुछ घंटे पहले एक अन्य सीसी फुटेज में श्रद्धा 20 मई को सुबह करीब छह बजे अवध ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट में जाती दिखी थी। वीडियो में वह वेस्टर्न ड्रेस पहने नजर आ रही थी।
शनिवार को सामने आए चार अगस्त के दूसरे वीडियो में श्रद्धा के साथ उसकी बहन रश्मि और शिवा भी दिखाई दे रहे हैं। तीनों के बीच बातचीत होती नजर आ रही है, जो कि सीसी कैमरे में कैद होते हुए दिखाई दिए हैं।
अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले अजय राय ने बताया कि श्रद्धा का व्यवहार बेहद उग्र था। अपार्टमेंट में सीसी कैमरे लगाने को लेकर भी उसने विवाद किया था। गाली-गलौज करते हुए वह अपने फ्लैट तक गई थी। अजय के मुताबिक, श्रद्धा को कैमरों की दिशा की जानकारी थी। जिस तरफ से शिवा नीचे गिरा था, वह कैमरे के पीछे का हिस्सा था।
लिफ्ट से निकले थे आरोपित
अजय राय ने बताया कि श्रद्धा ज्यादातर सीढ़ियों का इस्तेमाल करती थी, लेकिन घटना वाले दिन श्रद्धा समेत किसी ने सीढ़ियों का इस्तेमाल नहीं किया था। सभी लिफ्ट से बाहर निकले थे। श्रद्धा को फर्स्ट फ्लोर पर लगे सीसी कैमरे की जानकारी थी। बालकनी की तरफ लगे कैमरे की दिशा भी उसे पता थी। ऐसे में पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि आरोपितों ने कैमरों से बचने के लिए पहले से योजना बनाई थी या नहीं।
यह था मामला
नौ अक्टूबर को प्राग नारायण रोड पर अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा की मां रंजना ने श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और दानिश समेत अन्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के 11 दिन बाद श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और दानिश को नागपुर के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।