Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ नगर निगम के दस अफसरों का वेतन रोका, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पड़ी भारी

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 10:41 AM (IST)

    लखनऊ नगर निगम के दस अधिकारियों का जुलाई माह का वेतन रोक दिया गया है। यह कार्रवाई आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और झूठी रिपोर्ट ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    HighLights

    1. महाप्रबंधक जलकल सहित दस अफसरों का वेतन रोका गया।

    2. आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कार्रवाई।

    3. 53.78% शिकायतों की झूठी निस्तारण रिपोर्ट लगाई गई।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। महाप्रबंधक जलकल विभाग समेत नगर निगम के दस अफसरों का वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया गया। कल ही उनके कारण बताओं नोटिस जारी की गई थी और संतोषजनक उत्तर न मिलने पर शुक्रवार को जुलाई माह का वेतन रोका गया है।

    नगर आयुक्त गौरव कुमार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि अगर सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा। यह कार्रवाई शासन के शिकायत पोर्टल आईजीआरएस में दर्ज शिकायतों का निस्तारण करने में लापरवाही बरतने के लिए दी गई है, जिसमें जनसमस्याओं से जुड़ी शिकायतों की निस्तारण की झूठी रिपोर्ट लगा दी गई थी।

    महाप्रबंधक जलकल समेत नगर निगम के दस अफसरों वेतन रोका गया

    जिस अधिकारियों का वेतन रोका गया है, उसमें जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह, मार्ग प्रकाश विभाग के मुख्य अभियंता मनोज प्रभात, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा, उद्यान विभाग के अधीक्षक गंगाराम गौतम, शशिकांत, नगर अभियंता जोन तीन नजमी मुज्जफर, नगर अभियंता पांच राजीव शर्मा, नगर अभियंता जोन छह अशोक यादव, तत्कालीन जोनल अधिकारी तीन मनोज यादव, जोन अधिकारी छह अमरजीत यादव, तत्कालीन जोनल अधिकारी आठ विकास सिंह हैं। नगर निगम की एक जून से तीस जून की रिपोर्ट में कुल 3752 शिकायतों में 2018 का फीडबैक असंतुष्ट पाया गया था।

    यह भी पढ़ें- बाढ़ का खतरा: अयोध्या में सरयू खतरे के निशान के करीब, रुदौली और सोहावल तहसील के कई गांव कटाने के मुहाने पर

    यह भी पढ़ें- यूपी में फिर कमजोर पड़ा मानसून! आज लखनऊ-अयोध्या सहित 50 जिलों में हल्की बारिश, 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम

    किस विभाग की कितनी शिकायतों का खराब फीड बैक (पचास प्रतिशत से ऊपर)

    • पशु कल्याण चिकित्सा विभाग 97.43
    • मुख्य अभियंता मार्ग प्रकाश 57.14
    • महाप्रबंधक जलकल 51.24
    • उद्यान विभाग 62.05
    • नगर अभियंता पांच 66.17
    • नगर अभियंता जोन तीन 56.37
    • नगर अभियंता जोन छह 50.37
    • जोनल अधिकारी एक 56.5
    • जोनल अधिकारी तीन 71.42
    • जोनल अधिकारी 65.78
    • जोनल अधिकारी आठ 60.45

    खबरें और भी