विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Trending Quiz : यूपी का सबसे बड़ा धार्मिक मेला कौन-सा है?

By Shiv Govind MishraEdited By: Shiv Govind Mishraa
Updated: Sat, 15 Aug 2026 04:50 PM (IST)

Trending Quiz : जीके अलग-अलग विषयों और तथ्यों की वह समझ है, जो किसी एक विशिष्ट क्षेत्र तक सीमित नहीं होती। बेहतर सामान्य ज्ञान होना इसलिए आवश्यक है, क्योंकि यह दुनिया को बेहतर ढंग से समझने और सार्थक चर्चाओं में शामिल होने में मदद करता है।

News Article Hero Image

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। नौकरी की परीक्षाओं और इंटरव्यू में सामान्य ज्ञान की अहम भूमिका होती है। जीके के प्रश्न किसी भी रूप में पूछे जा सकते हैं।

इसलिए आपका सामान्य ज्ञान जितना मजबूत होगा, सफलता और नौकरी पाने की संभावना उतनी ही बढ़ जाएगी। इसी तैयारी को आसान बनाने के लिए हम यहां जीके के प्रमुख प्रश्न और उनके उत्तर दे रहे हैं।

सवाल 1: उत्तर प्रदेश का भदोही जिला मुख्य रूप से किस काम के लिए विख्यात है?
जवाब: भदोही अपने विश्व प्रसिद्ध कालीन (कारपेट) निर्माण और उद्योग के कारण जाना जाता है।

सवाल 2: उत्तर प्रदेश के किस जिले को कांच उद्योग का प्रमुख केंद्र माना जाता है?
जवाब: फिरोजाबाद अपने बेहतरीन कांच के सामान और चूड़ी उद्योग के लिए जाना जाता है।

सवाल 3: उत्तर प्रदेश के किस शहर की पहचान 'इत्र की नगरी' के रूप में है?
जवाब: कन्नौज को अपनी खास सुगंध और इत्र निर्माण के कारण 'इत्र की नगरी' कहा जाता है।

यह भी पढ़ें- Trending Quiz : उत्तर प्रदेश का सबसे ज्यादा आबादी वाला जिला कौन-सा है?

सवाल 4: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का लोकप्रिय उपनाम क्या है?
जवाब: अपनी ऐतिहासिक संस्कृति और नज़ाकत की वजह से लखनऊ को 'नवाबों का शहर' या 'नवाबों की नगरी' कहा जाता है।

सवाल 5: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर की मुख्य पहचान किस उद्योग से है?
जवाब: मुरादाबाद अपने उत्कृष्ट पीतल (ब्रास) के बर्तनों व हस्तशिल्प के लिए पहचाना जाता है, इसीलिए इसे 'पीतलनगरी' भी कहते हैं।

यह भी पढ़ें- Trending Quiz : यूपी की किस सिटी को खुशबुओं का शहर कहा जाता है?

सवाल 6: यूपी का सबसे बड़ा धार्मिक मेला कौन-सा है?
जवाब : दरअसल, यूपी में महाकुंभ मेले को सबसे बड़ा धार्मिक मेला कहा जाता।

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया। यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। दैनिक जागरण इस खबर से संबंधित किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता।