यूपी में अब सांप के काटने पर तुरंत मिलेगा इलाज, सभी PHC और CHC में मिलेगा एंटीवेनम इंजेक्शन
स्वास्थ्य महानिदेशक ने बरसात में सर्प दंश से बचाव हेतु सभी पीएचसी-सीएचसी पर एंटीवेनम इंजेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
सभी पीएचसी, सीएचसी पर सर्प विषनाशक इंजेक्शन उपलब्ध।
बरसात में ग्रामीण क्षेत्रों में सर्प दंश से बचाव।
स्वास्थ्य कर्मियों को इंजेक्शन उपयोग का विशेष प्रशिक्षण।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बरसात के मौसम में सर्प दंश के शिकार नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) पर भी सर्प विषनाशक (एंटीवेनम) इंजेक्शन उपलब्ध रहेगा।
स्वास्थ्य महानिदेशक पवन कुमार अरुण ने मुख्य चिकित्साधिकारियों को भेजे सरकुलर में कहा है कि वर्षा ऋतु में ग्रामीण क्षेत्रों में सर्प दंश की घटनाएं होती हैं। इससे बचाव के लिए प्रत्येक सरकारी अस्पताल में सर्प विषनाशक इंजेक्शन उपलब्ध कराया जाए।
इन इंजेक्शनों की कोल्ड चेन बनायी रखी जाए। ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में तैनात रहने वाले फार्मासिस्टों, नर्सों और डॉक्टरों को इस इंजेक्शन के इस्तेमाल, प्रभावित व्यक्ति से पूछताछ के तौर-तरीकों की जानकारी के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को सर्प दंश की पहचान करने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाए।
स्वास्थ्य महानिदेशक का कहना है कि पीएचसी, सीएचसी में लंबे समय से एंटीवेनम इंजेक्शन उपलब्ध हैं। प्रत्येक बरसात के मौसम में सबको अलर्ट किया जाता है। उसी क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र भेजा गया है। उनका दावा है कि सभी चिकित्सालयों में सर्प विषनाशक इंजेक्शन उपलब्ध है।