यूपी में स्कूल बदलने और एडमिशन में मिलेगी राहत, अभिभावकों की सहमति से ही बनेगी 12 अंकों वाली 'अपार आईडी'
उत्तर प्रदेश में छात्रों के लिए 12 अंकों की अपार आईडी योजना शुरू की जा रही है, जो शैक्षिक रिकॉर्ड को सुरक्षित रखेगी और स्कूल बदलने की प्रक्रिया को आसा ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
छात्रों के लिए 12 अंकों की विशिष्ट डिजिटल अपार आईडी।
शैक्षिक रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंगे, स्कूल स्थानांतरण प्रक्रिया आसान।
अभिभावकों की सहमति के बिना आईडी नहीं बनेगी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधान परिषद में बुधवार को बेसिक शिक्षामंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने अपार (एपीएएआर) आइडी योजना पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि भारत सरकार की इस पहल के तहत प्रत्येक छात्र-छात्रा के लिए 12 अंकों की एक विशिष्ट डिजिटल आइडी बनाई जा रही है, जिसमें उसके सभी शैक्षिक रिकार्ड जीवनभर सुरक्षित और डिजिटल रूप से सत्यापित रहेंगे।
इससे एक विद्यालय या संस्थान से दूसरे में प्रवेश और स्थानांतरण की प्रक्रिया आसान और पारदर्शी होगी। अपार आइडी केवल अभिभावकों की सहमति से ही बनाई जा रही है।
यह भी पढ़ें- FGIET के स्टूडेंट ने यूरोप की 5642 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, माउंट एल्ब्रुस पर चढ़कर बढ़ाया रायबरेली का मान
महानिदेशक स्कूल शिक्षा के माध्यम से भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार जनपदीय अधिकारियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक बच्चों की अपार आइडी बन सके।