Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश में 700 करोड़ से सुधरेगी ब्लॉक मुख्यालयों की कनेक्टिविटी, सड़कों के चौड़ीकरण के लिए बजट की सौगात

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 09:58 PM (IST)

    सरकार ने अनुपूरक बजट में तहसील व ब्लाक मुख्यालयों की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए 700 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों क ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. सरकार ने अनुपूरक बजट में 700 करोड़ रुपये का प्रावधान किया।

    2. तहसील व ब्लाक मुख्यालयों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर।

    3. शहरी-ग्रामीण सड़कों व पुलियों की मरम्मत, चौड़ीकरण होगा।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सरकार ने अनुपूरक बजट में तहसील व ब्लाक मुख्यालयों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 700 करोड़ रुपये का प्रविधान बजट में किया है।

    शहरी क्षेत्रों में स्थिति मार्गों व पुलियों को चौड़ा करने व मरम्मत के लिए 300 करोड़ रुपये व ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गों और पुलियों को चौड़ा करने व मरम्मत के लिए 400 करोड़ रुपये की व्यवस्था बजट में की गई है।

    यह भी पढ़ें- यूपी में 8585 करोड़ की लागत से बनेगा 6-लेन जेवर लिंक एक्सप्रेसवे, नोएडा एयरपोर्ट का सफर होगा आसान

    साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत तहसील व ब्लाक मुख्यालयों को जोड़ने वाले मार्गों को चौड़ा करने के लिए प्रतीकात्मक रूप से बजट में एक लाख रुपये का प्रविधान किया गया है।