Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के ऊर्जा सेक्टर को मिला 7422 करोड़ का बड़ा बूस्टर डोज, प्रदेश की बिजली व्यवस्था होगी मजबूत

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 10:55 PM (IST)

    सरकार ने अनुपूरक बजट में ऊर्जा क्षेत्र के लिए 7422.27 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए हैं, जिसमें मेजा तापीय बिजली परियोजना को 400 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. ऊर्जा क्षेत्र को 7422.27 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट।

    2. मेजा तापीय परियोजना के लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित।

    3. बिजली कंपनियों की हानियों के लिए 6958 करोड़ रुपये।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अनुपूरक बजट के माध्यम से सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र के लिए 7422.27 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए हैं। इस धनराशि से बिजली कंपनियों की हानि के लिए फंडिंग के साथ ही बिजली उत्पादन को बढ़ाया जाएगा। 2400 मेगावाट की मेजा तापीय बिजली परियोजना के लिए 400 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

    रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत विद्युत वितरण कंपनियों की हुई हानियों की फंडिग के लिए 6958 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।

    विद्युत वितरण निगमों के वित्तीय पुनर्गठन योजना के तहत ब्याज के भुगतान के लिए 64.27 करोड़ रुपये भी बजट में व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि सरकार द्वारा ऊर्जा क्षेत्र को भारी-भरकम बजट दिया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- यूपी में हथकरघा उद्योग के लिए 140.03 करोड़ मंजूर, संत कबीर टेक्सटाइल पार्क को मिलेंगे 125 करोड़

    इससे बिजली आपूर्ति का रिकार्ड बन रहा है।24 जून को रिकार्ड 32,673 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की गई। गर्मी के दौरान 90 दिनों में रिकार्ड 49 दिन पूरे देश में सबसे अधिक बिजली आपूर्ति प्रदेश में की गई।