Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में हथकरघा उद्योग के लिए 140.03 करोड़ मंजूर, संत कबीर टेक्सटाइल पार्क को मिलेंगे 125 करोड़

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 10:47 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में हथकरघा उद्योग के लिए 140.03 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंजूर किया गया है। इससे बुनकरों को नई सुविधाएं, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार के अ ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. हथकरघा उद्योग के लिए 140.03 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंजूर।

    2. संत कबीर टेक्सटाइल पार्क को विकास हेतु 125 करोड़ रुपये।

    3. बुनकरों को सामाजिक सुरक्षा, रोजगार और उत्पादन में वृद्धि मिलेगी।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अनुपूरक बजट में हथकरघा उद्योग विभाग के लिए 140.03 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। इससे हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के साथ बुनकरों के लिए नई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और उनके सामाजिक सुरक्षा कवच को भी मजबूत किया जाएगा।

    बजट में संत कबीर टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क योजना के लिए 125 करोड़ रुपये है। इससे टेक्सटाइल और अपैरल क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। बुनकरों और वस्त्र उद्योग से जुड़े लोगों को बेहतर अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री हथकरघा बुनकर योजना के लिए 10 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

    यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में 700 करोड़ से सुधरेगी ब्लॉक मुख्यालयों की कनेक्टिविटी, सड़कों के चौड़ीकरण के लिए बजट की सौगात

    इसके माध्यम से प्रदेश के बुनकरों को सहायता देकर उनके रोजगार और उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। बुनकरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सामूहिक बीमा योजना के तहत 2.79 करोड़ रुपये का भी प्रविधान है। इससे पात्र बुनकरों और उनके परिवारों को सुरक्षा का लाभ मिल सकेगा।