यूपी में 82.69 प्रतिशत किसानों की हुई फार्मर रजिस्ट्री, दो जिलों ने पूरा किया लक्ष्य
उत्तर प्रदेश में किसान पंजीकरण अभियान ने 82.69% लक्ष्य पूरा कर लिया है, जिसमें दो जिलों ने 100% पंजीकरण हासिल किया है। सरकार का उद्देश्य किसानों के लि ...और पढ़ें
-1783185003812_m.webp)
प्रदेश में 82.69 प्रतिशत किसानों की हुई फार्मर रजिस्ट्री। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
यूपी में 82.69% किसान पंजीकरण लक्ष्य पूरा।
गाजियाबाद और रामपुर ने 100% लक्ष्य हासिल किया।
किसानों को योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान ने 82.69 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है। इसमें गाजियाबाद और रामपुर में काम 100 प्रतिशत पूरा हो गया है। अन्य जिलों को भी तेजी से किसानों का पंजीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश में 2,88,70,495 किसानों के पंजीकरण का लक्ष्य है, इनमें से अब तक 2,38,72,418 किसानों का नामांकन किया जा चुका है, जबकि लगभग 49,98,007 किसानों का पंजीकरण अभी शेष है।
सरकार ने इस अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए जिला प्रशासन, राजस्व विभाग, कृषि विभाग और स्थानीय स्तर के कर्मचारियों को तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
सरकार का उद्देश्य किसानों का एकीकृत डिजिटल डाटाबेस तैयार करना है, जिससे उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि अनुदान, ऋण सुविधा और अन्य योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिल सके। 26 सितंबर तक पंजीकरण लक्ष्य पूरा करना है।