यूपी में खराब परफॉर्मेंस पर दो बिलिंग एजेंसियों को हटाने का अल्टीमेटम, आरडीएसएस के कार्यों की होगी जांच
अपर मुख्य सचिव ऊर्जा डॉ. आशीष कुमार गोयल ने खराब बिलिंग पर टीडीएस मैनेजमेंट कंसल्टेंट्स और फ्यूएंड ग्रिड लिमिटेड को हटाने की चेतावनी दी है। उन्होंने आ ...और पढ़ें
-1783184306261_m.webp)
खराब परफॉर्मेंस पर दो बिलिंग एजेंसियों को हटाने की चेतावनी। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
खराब बिलिंग पर दो एजेंसियों को हटाने की चेतावनी।
आरडीएसएस कार्यों की तीसरे पक्ष से निष्पक्ष जांच अनिवार्य।
उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल उपलब्ध कराना शीर्ष प्राथमिकता।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा व पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने बिलिंग कार्य में खराब परफॉर्मेंस पर टीडीएस मैनेजमेंट कंसल्टेंट्स और फ्यूएंड ग्रिड लिमिटेड को काम से हटाए जाने की चेतावनी दी है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) से हो रहे प्रत्येक काम की किसी तीसरे पक्ष से निष्पक्ष जांच अनिवार्य रूप में कराई जाए। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करते हुए डॉ. गोयल ने कहा कि जो लोग निश्चित बिलिंग लक्ष्यों के अनुरूप अपना कार्य नहीं करेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं को गुणवत्तापरक विद्युत बिल समय से उपलब्ध कराना कारपोरेशन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सही रीडिंग का बिल समय से मिलेगा तभी उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में सुविधा होगी। सभी एजेंसियां शत प्रतिशत उपभोक्ताओं को समय से सही बिल देना सुनिश्चित करें।
अध्यक्ष ने कहा कि उपभोक्ताओं के सही मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए अभियान चलाया जाए। बैठक में कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक नितीश कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही बिलिंग कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल थे।
यह भी पढ़ें- मेरठ में भ्रष्टाचार के मामले में दोषी साबित हुआ लेखपाल निर्मल कुमार, छह वर्ष का कारावास