Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के किसानों को बड़ी राहत, 7 दिनों के भीतर लौटानी होगी टोकन मनी; कृषि मंत्री ने दिए निर्देश

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:16 PM (GMT+05:30)

    कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कृषि यंत्र वितरण योजना के तहत वंचित किसानों की टोकन मनी एक सप्ताह में वापस करने का निर्देश दिया है। उन्होंने उर्वरकों ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. कृषि मंत्री ने कृषि यंत्रों के लिए जमा टोकन मनी वापसी के निर्देश दिए।

    2. वंचित किसानों को एक सप्ताह में 15.16 करोड़ रुपये वापस मिलेंगे।

    3. कृषि भवन में 'आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली' का उद्घाटन हुआ।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कृषि यंत्र वितरण योजना के लाभ पाने से वंचित किसानों द्वारा बुकिंग के समय जमा की गई टोकन मनी की राशि वापस लौटाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को एक सप्ताह में यह कार्यवाही पूरी करने को कहा गया है।

    वहीं, लक्ष्य के सापेक्ष अच्छा प्रदर्शन न करने वाले योजना अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सभी जिलाें में उर्वरकों की संतुलित आपूर्ति व वितरण के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को कृषि भवन में आयोजित बैठक में मंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रों की बुकिंग कराने वाले जिन 38,568 किसानों को कृषि यंत्र नहीं मिल पाए थे, उनकी 15.16 करोड़ रुपये की टोकन मनी बुकिंग धनराशि उनके खातों में वापस कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें- स्टेट टीचर अवॉर्ड के लिए 13 से होंगे शिक्षकों के इंटरव्यू, विभाग ने जारी किया PPT प्रेजेंटेशन और साक्षात्कार का शेड्यूल

    अधिकारी वर्ष 2024-25 व 2023-24 के 9837 किसानों की 3.57 करोड़ रुपये की धनराशि भी उनके खातों में वापस भेजने की कार्यवाही जल्द पूरी करे। वहीं कृषि मंत्री ने कृषि भवन में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआइसी) द्वारा विकसित 'आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली' (एईबीएएस) नामक नई डिजिटल उपस्थिति प्रणाली का औपचारिक रूप से उद्घाटन भी किया। इस दाैरान प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र, कृषि निदेशक टीएम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।