UP Quiz : यूपी का सबसे पुराना शहर किसे कहा जाता है?
UP Quiz : जीके मतलब अलग अलग सब्जेक्ट और फैक्ट्स की समझ और जागरूकता से है जो खास क्षेत्र के लिए नहीं हैं।अच्छा सामान्य ज्ञान होना जरूरी है क्योंकि यह लोगों को दुनिया की अच्छी तरह से समझ रखने और सार्थक बातचीत में इन्वॉल्व होने में मदद देता है।
-1787072417587_m.webp)
इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। प्रतियोगी परीक्षाओं और साक्षात्कारों (इंटरव्यू) में सफलता पाने के लिए जीके एक निर्णायक कारक है। चूंकि परीक्षा में प्रश्न किसी भी क्षेत्र या स्वरूप से आ सकते हैं, इसलिए आपका ज्ञान जितना गहरा होगा, चयन और रोज़गार पाने के अवसर उतने ही प्रबल होंगे। इसी अभ्यास को सरल बनाने हेतु हम यहां सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर प्रस्तुत कर रहे हैं।
सवाल: यूपी में मौजूद मशहूर 'सारनाथ' का संबंध किससे है?
जवाब: सारनाथ वह ऐतिहासिक स्थल है जहां भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था।
सवाल: उत्तर प्रदेश का राज्य खेल क्या है?
जवाब: हॉकी उत्तर प्रदेश का आधिकारिक राज्य खेल है।
सवाल: उत्तर प्रदेश का मुख्य वन्यजीव अभयारण्य कौन-सा माना जाता है?
जवाब: लखीमपुर जिले में स्थित दुधवा राष्ट्रीय उद्यान प्रदेश का प्रमुख वन्यजीव अभयारण्य है।
सवाल: उत्तर प्रदेश का सबसे विशाल धार्मिक मेला कौन-सा है?
जवाब: महाकुंभ मेला उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है।
यह भी पढ़ें- Trending Quiz : उत्तर प्रदेश का सबसे ज्यादा आबादी वाला जिला कौन-सा है?
सवाल: उत्तर प्रदेश की आबादी की जीविका का मुख्य साधन क्या है?
जवाब: यूपी की तकरीबन 66% आबादी का मुख्य पेशा खेती-किसानी है, और राज्य के करीब 164.17 लाख हेक्टेयर हिस्से पर कृषि कार्य किया जाता है।
सवाल: राज्य की कुल जनसंख्या में शहरी जनसंख्या का प्रतिशत कितना है?
जवाब: उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या में शहरी जनसंख्या का प्रतिशत 22.27% है।
सवाल: यूपी का सबसे पुराना शहर किसे कहा जाता है?
जवाब: दरअसल, यूपी का सबसे पुराना शहर वाराणसी को कहा जाता है।
यह भी पढ़ें- Trending Quiz : यूपी का सबसे बड़ा धार्मिक मेला कौन-सा है?
Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया। यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। दैनिक जागरण इस खबर से संबंधित किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता।
