बटाईदार किसानों से भी होगी धान की सरकारी खरीद, मंत्री मनोज पांडेय ने राइस मिलर्स सभा में की घोषणा
खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने घोषणा की कि सरकार किसानों को उनकी उपज का वास्तविक मूल्य दिलाने के लिए धान और गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ाएगी। ठेका एव ...और पढ़ें

HighLights
धान और गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ाया जाएगा।
ठेका एवं बटाईदार किसानों को खरीद में शामिल करेंगे।
राइस मिलर्स के सुझावों पर भी सरकार विचार करेगी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने कहा है कि किसानों को उनकी उपज का वास्तविक मूल्य दिलाने के लिए सरकार धान और गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ाएगी। ठेका एवं बटाइदार किसानों को सरकारी धान, गेहूं खरीद व्यवस्था में शामिल करने पर भी विचार किया जाएगा। अभी पंजीकृत किसानों से सरकारी क्रय केंद्रों पर उपज खरीदी जाती है।ॉ
गुरुवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राइस मिलर्स एसोसिएशन की 39वीं वार्षिक सभा में मंत्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार धान क्रय व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए कार्य कर रही है। राइस मिलर्स को सरकार का महत्वपूर्ण सहयोगी बताते हुए कहा कि उनका बकाया जल्द दिलाने का आश्वासन दिया।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गोविंद बाबू टाटा ने होल्डिंग चार्ज 30 रुपये से बढ़ाकर 75 प्रति क्विंटल करने, धान खरीद अवधि एक नवंबर से 31 मार्च तक निर्धारित करने तथा सीएमआर के निस्तारण की समय-सीमा 30 जून कर करने का सुझाव दिया।
यह भी पढ़ें- यूपी के किसानों को बड़ी राहत, 7 दिनों के भीतर लौटानी होगी टोकन मनी; कृषि मंत्री ने दिए निर्देश
ठेका एवं बटाइदार किसानों को सरकारी धान खरीद व्यवस्था में शामिल करने की मांग की गई, ताकि वे भी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त कर सकें। भविष्य में धान क्रय नीति तैयार करते समय एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए। सभा में एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों के साथ ही राइस मिलर्स, उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।