UP Weather Today: देवरिया, गोरखपुर सहित 14 जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट
उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई तक 65 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा, जिसमें 14 जिलों में अत्यधिक बारिश की संभावना है। हालांकि, 15 जुलाई से ...और पढ़ें
-1783733994327_m.webp)
बारिश के दौरान जाते लोग। जागरण
HighLights
13 जुलाई तक 65 जिलों में मध्यम से भारी बारिश।
देवरिया, गोरखपुर सहित 14 जिलों में भारी बारिश की संभावना।
15 जुलाई से मानसून कमजोर, उमसभरी गर्मी बढ़ेगी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी समेत लगभग 65 जिलों में 13 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने करीब 30 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर सहित 14 जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
इस दौरान अधिकतम तापमान में सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के आसार हैं। हालांकि 15 जुलाई से मानसून फिर कमजोर पड़ेगा, जिससे तीन-चार दिनों तक उमसभरी गर्मी परेशान करेगी।
प्रदेश के अधिकतर जिलों में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को लखनऊ समेत अवध के अधिकतर जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से बना सक्रिय मौसम तंत्र मध्य प्रदेश के समीप पहुंच चुका है। इसका सीधा प्रभाव उत्तर प्रदेश पर दिखने लगा है। यही वजह है कि पूरब से पश्चिम तक झमाझम बारिश हो रही है। अगले तीन दिनों तक अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।
राजधानी समेत अवध के जिलों में भी 13 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच एवं आस पास के क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है।
इसके अलावा प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आस पास के क्षेत्र में भी अधिक बारिश के आसार हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- यूपी में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी
इन जिलों में मेघगर्जन एवं वज्रपात की आशंका
कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर एवं आसपास के क्षेत्र में।