यूपी में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से कई हिस्सों में बारिश जारी है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में पूर्वी और पश्च ...और पढ़ें

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय, उमस भरी गर्मी से राहत।
आगामी दिनों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने की चेतावनी।
पूर्वी और पश्चिमी यूपी में विशेष अलर्ट जारी।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहर जारी है। वहीं, प्रदेश में मानसून भी सक्रिय हो गया है, जिससे लोगों उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की चेतावनी जारी की है।
बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही, कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी खबर है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश में बारिश की चेतावनी
आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही, कई जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश: प्रदेश के इस हिस्से में 10-11 जुलाई के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, 12 से 14 जुलाई के बीच कई हिस्सों में भारी बारिश जारी रहेगी। वहीं, 15 से 16 जुलाई के दौरान मौसम में सुधार होगा और कई जगहों पर सिर्फ छिटपुट बारिश हो सकती है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश: प्रदेश के इस हिस्से में 10-11 जुलाई को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। 12 से 16 जुलाई के बीच कई स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है।
आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में आंधी-तूफान और तेज हवाएं का अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई हिस्सों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें- वाराणसी सहित पूर्वांचल में सप्ताह भर से हो रही रह-रहकर बारिश, जानिए कितने दिन और जारी रहेगी बरसात