यूपी के डाकघरों में अब आधार नामांकन, संशोधन और अपडेट कराना आसान, दो शिफ्टों में मिलेंगी सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सभी मुख्य डाकघरों में अब आधार पंजीयन, अपडेट और संशोधन की सुविधा दूसरी पाली में भी मिलेगी। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
महेन्द्र पाण्डेय, लखनऊ। मुख्यालय परिक्षेत्र के जिलों में दूसरी पाली में भी आधार पंजीयन, अपडेट और संशोधन सुविधा शुरू करने के बाद इस व्यवस्था को प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया जा रहा है।
अब सभी मुख्य डाक घरों (हेड पोस्ट ऑफिस) में दूसरी पाली में भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। पहली पाली में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक व दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम छह बजे तक आधार नामांकन, अपडेट व संशोधन किए जाएंगे।
पोस्ट मास्टर जनरल (पीएमजी) सुनील कुमार राय ने बताया कि मुख्यालय परिक्षेत्र में गत मई में यह व्यवस्था लागू की गई थी। मुख्यालय परिक्षेत्र में गत अप्रैल से 22 जुलाई तक 91,650 आधार नामांकन किया गया, जबकि 3,66,537 लोगों के आधार अपडेट व संशोधित किए गए।
निश्चित ही दूसरी पाली में भी आधार नामांकन व अपडेट सुविधा मिलने से लोगों को आसानी हुई और लगभग 30 प्रतिशत अधिक लोगों ने इसका लाभ उठाया। इसके दृष्टिगत प्रदेशभर में यह व्यवस्था शुरू किए जाने का निर्णय लिया गया। अधिकतर जिलों में यह व्यवस्था प्रभावी हो गई है, जबकि बचे गिने-चुने जिलों को भी यह व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- कम प्रीमियम और अधिक बोनस का लाभ, डाकघर की बीमा सेवा से जुड़ेंगे स्नातक व्यवसायी और पेशेवर
मुख्यालय परिक्षेत्र में 19 केंद्रों पर दो शिफ्ट
पीएमजी राय ने बताया कि मुख्यालय परिक्षेत्र के छह जिलों (लखनऊ, रायबरेली, अंबेडकरनगर, सीतापुर, बाराबंकी व अयोध्या) के 156 डाक घरों में आधार सेवा केंद्र संचालित हैं।
इनमें से 19 आधार सेवा केंद्रों में दो शिफ्टों (सुबह आठ से दो व दोपहर दो से शाम छह या रात आठ बजे तक) में आधार सेवाएं दी जा रही हैं। 886 मोबाइल डिवाइस के जरिए घर-घर आधार सेवाएं भी दी जा रही हैं।
खबरें और भी
मुख्यालय परिक्षेत्र में दूसरी पाली में भी आधार नामांकन, अपडेट व संशोधन की सुविधा दी जा रही है। गत मई से लागू इस व्यवस्था के सफल होने के बाद प्रदेशभर में इसे अपनाया जा रहा है।
- सुनील कुमार राय, पीएमजी, लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र।