Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में बनेंगी 22 नई सड़कें, 6538 करोड़ की लागत से गोरखपुर से प्रयागराज तक कई जिलों की बदलेगी सूरत

    Updated: Tue, 26 May 2026 09:45 PM (IST)

    पीडब्ल्यूडी इस साल 6538 करोड़ रुपये की लागत से बनी 22 प्रमुख सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन करने की तैयारी में है। इनमें गोरखपुर की नौ परियोजनाएं शामिल है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पीडब्ल्यूडी 22 सड़क परियोजनाओं का जल्द करेगा लोकार्पण।

    2. कुल लागत 6538 करोड़ रुपये, क्षेत्रीय लोगों को मिलेगी राहत।

    3. गोरखपुर में नौ महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का काम जारी।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले लोक निर्माण विभाग ने 22 बड़ी सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण कराने की तैयारी की है। प्रत्येक परियोजना की लागत 100 से 1000 करोड़ रुपये तक है। सड़कों का काम जल्द पूरा कराने के लिए मुख्यालय स्तर से नियमित समीक्षा की जा रही है। ये परियोजनाएं 6538 करोड़ रुपये लागत की हैं।

    पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष एके द्विवेदी ने कहा है कि इन 22 परियोजनाओं का काम पूरा हो जाने पर क्षेत्रीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसी वर्ष इन सभी परियोजनाओं का लोकार्पण कराया जाएगा।

    नौ परियोजनाएं गोरखपुर की हैं। गोरखपुर में देवरिया बाईपास अन्य जिला मार्ग को फोर लेन बनाने, धर्मशाला-रेती चौक-घंटाघर होते हुए पांडेय हाता तक मार्ग का चौड़ीकरण, राजघाट पुल-हार्बट बंधा-डोमिनगढ़ कोलिया-जंगल कौड़िया होते हुए कालेसर मार्ग तक फोर लेन चौड़ीकरण, गोरखपुर-कसया मार्ग पर पैडलेगंज चौराहे से फिराक गोरखपुरी चौराहे तक फोर लेन चौड़ीकरण, भटहट से बांस स्थान मार्ग अन्य जिला मार्ग का फोर लेन में चौड़ीकरण, जिला जेल बाईपास मार्ग का फोर लेन में चौड़ीकरण, चारफाटक-असुरन चौक मार्ग का फोर लेन में चौड़ीकरण, गोरखपुर-महाराजगंंज-निचलौल मार्ग पर झुगिया चुंगी से से फर्टिलाइजर मार्ग गेट तक फोर लेन चौड़ीकरण तथा स्पोर्ट्स कालेज चौराहा-करीमनगर चौराहा-होते हुए झुगिया चुंगी से फर्टिलाइजर गेट तक मार्क का चार लेन चौड़ीकरण का काम चल रहा है।

    इसके अलावा 1008 करोड़ की लागत से प्रयागराज मुख्यालय से एयरपोर्ट होते हुए कौशांबी पर्यटन स्थल को फोर लेन बनाने, वाराणसी में पड़ाव रामनगर (टेंगरा मोड़) एनएच-सात के शेष भाग का चार लेन में चौड़ीकरण, चंदौली-सकलडीहा-सैदपुर मार्ग का फोर लेन में चौड़ीकरण, मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन (पागल बाबा मंदिर) तक फोर लेन तथा यमुना नदी पर दो लेन सेतु का निर्माण, अयोध्या में मया-टांडा राज्य मार्ग का फोर लेन चौड़ीकरण, बाराबंकी में लखनऊ-कुर्सी-महमूदाबाद राज्य मार्ग को पेव्ड शोल्डर के साथ दो लेन व आबादी भाग में फोर लेन कार्य, बलिया जिले में रसड़ा-तिराहीपुर मार्ग-गाजीपुर बार्डर-लखनेश्वरडीह-प्रधानपुर-टीकादेवरी-गोविंदशाह मंदिर-पांडेयपुर-माधोपुर-बर्रेबोझ सलेमपुर-डिहवा होते हुए नगरा सिकंदरापुर मार्ग तक चौड़ीकरण और बलिया में ही गाजीपुर-तुर्तीपार मार्ग पर 19 किमी चौड़़ीकरण का कार्य चल रहा है।

    बरेली जिले में भमौरा-शाहाबाद-बिलारी मार्ग का चौड़ीकरण, शाहजहांपुर में लिपुलेख भिंड मार्ग का चौड़ीकरण, शाहजहांपुर में ही जलालाबाद विधान सभा क्षेत्र में मुरादाबाद-फरूर्खाबाद मार्ग को दो लेन पेव्ड शोल्डर के साथ चौड़ीकरण, बस्ती में पीलीभीत-बहराइच-बस्ती तक मार्ग का चौड़ीकरण और पटेल तिराहा से देवांगना घाटी तक फोर लेन निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा।

    खबरें और भी