UP Weather Today: आज और कल लखनऊ सहित 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सात से कमजोर पड़ेगा मानसून
उत्तर प्रदेश में अगस्त माह में सामान्य से 24% अधिक बारिश दर्ज की गई, जो 100 साल में दूसरी बार ...और पढ़ें
-1788400129480_m.webp)
प्रदेशभर में तेजी से बदल रहा मौसम। जागरण
HighLights
अगस्त में सामान्य से 24% अधिक बारिश, 100 साल का रिकॉर्ड।
आज और कल यूपी के 25 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट।
7 सितंबर के बाद मानसून की गतिविधियां होंगी कमजोर।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक अगस्त माह में सामान्य से करीब 24 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई। यही नहीं, पिछले 100 साल में दूसरी बार अगस्त महीने में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। इसके पहले वर्ष 2018 में 293.1 मिमी बरसात हुई। इस साल 291.3 मिमी वर्षा हुई। सितंबर में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय है।
एक और दो सितंबर को मध्य एवं पूर्वी यूपी समेत दक्षिणी जिलों में झमाझम वर्षा से मौसम सुहाना बना है।प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बरकरार रहा, जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिल रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को भी रायबरेली व प्रयागराज समेत 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सात सितंबर के बाद मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के संकेत हैं। सितंबर माह में सामान्य से करीब 10 प्रतिशत कम बारिश के आसार हैं।
प्रयागराज और लखनऊ में खूब बरसे बादल
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, लखनऊ में बुधवार को सुबह से बादलों की आवाजाही के साथ रिमझिम बरसात हुई? दोपहर और शाम को शहर के ज्यादातर स्थानों पर बादल जमकर बरसे। राजधानी में मंगलवार को भी भारी वर्षा हुई थी। लखनऊ में दोपहर तीन बजे तक 115.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई, जबकि मिर्जापुर में सर्वाधिक 161 मिमी वर्षा हुई। सीतापुर में 130.6 मिमी बरसात हुई।
यह भी पढ़ें- यूपी में 100 साल में दूसरी बार अगस्त में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक बरसे बादल
चित्रकूट में 108 मिमी और बांदा में 90 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। अगले दो दिन मध्य एवं पूर्वी यूपी के साथ पश्चिमी जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। करीब 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम में बदलाव का प्रमुख कारण बंगाल की खाड़ी में बना मौसम तंत्र बताया जा रहा है, जिसका असर उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों में दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में बदलते मौसम के बीच स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, 6 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
इन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को बांदा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बस्ती, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदांयु, झांसी और आसपास के जिलों में भारी वर्षा के पूर्वानुमान हैं।
