Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी: सचिवालय में 14 अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, दो संयुक्त सचिव बने विशेष सचिव

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 12:02 PM (IST)

    लखनऊ सचिवालय में विभिन्न विभागों के 14 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। इसमें दो संयुक्त सचिव विशेष सचिव बने, जबकि उप सचिवों को संयुक्त सचिव और अनु ...और पढ़ें

    दो संयुक्त सचिव बने विशेष सचिव।

    दो संयुक्त सचिव बने विशेष सचिव।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सचिवालय के विभिन्न विभागों में तैनात 14 अधिकारियों को सोमवार को पदोन्नति दी गई।

    संयुक्त सचिव के पद पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में तैनात राजीव कुमार वत्स तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग में तैनात संदीप परमार को विशेष सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।

    उप सचिव के पद पर पशुधन विभाग मेंं तैनात अशोक कुमार यादव, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में तैनात शैलेंद्र कुमार, गृह विभाग में तैनात परमात्मा यादव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में तैनात अनिल कुमार यादव, सचिवालय प्रशासन विभाग में तैनात जयशंकर प्रसाद तथा उपभोक्ता मामले विभाग में तैनात अटल सिंह को संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।

    इसी प्रकार अनु सचिव के पद पर वित्त विभाग में तैनात शशिकांत मिश्र व संजय कुमार त्रिपाठी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में तैनात इंद्रजीत सिंह, आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग में तैनात विवेक कुमार गुप्ता, औद्योगिक विकास विभाग में तैनात शैलेंद्र कुमार तथा प्रोटोकाल प्रकोष्ठ में तैनात विकास सखाराम बहेरे को उप सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। इन सभी अधिकारियों को तैनाती वाले विभाग में ही पदोन्नत किया गया है।

    यह भी पढ़ें- वाराणसी में बनेगा 13 मंजिला बनेगा महिला हॉस्टल, जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी