Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी सचिवालय में शिविर लगाकर कार्मिकों के CUG नंबर पोर्ट करेगा BSNL, नहीं बदलेगा Number

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 02:00 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश सचिवालय में कंप्यूटर ऑपरेटर से लेकर विशेष सचिव स्तर तक के अधिकारियों/कर्मचारियों के पुराने सीयूजी मोबाइल नंबर यथावत रहेंगे। बीएसएनएल जल्द ...और पढ़ें

    सचिवालय में शिविर लगाकर कार्मिकों के CUG नंबर पोर्ट करेगा BSNL।

    सचिवालय में शिविर लगाकर कार्मिकों के CUG नंबर पोर्ट करेगा BSNL।

    HighLights

    1. सचिवालय कार्मिकों के पुराने सीयूजी नंबर यथावत रहेंगे।

    2. बीएसएनएल वोडाफोन/आइडिया से अपने नेटवर्क में पोर्ट करेगा।

    3. कर्मचारी विरोध के बाद नंबर बदलने का निर्णय वापस।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सचिवालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर से लेकर विशेष सचिव स्तर तक के अधिकारियों/कर्मचारियों के पुराने सीयूजी मोबाइल नंबर यथावत सेवा में बने रहेंगे। नव चयनित सेवा प्रदाता कंपनी भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) सभी नंबरों की पोर्टिंग के लिए जल्द ही सचिवालय में शिविर लगाएगा।

    नए नंबर का सिम लेने वाले कार्मिकों को सिम वापस करने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय प्रशासन विभाग ने मंगलवार को जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि उच्च स्तर से कार्मिकों के पूर्व से संचालित सीयूजी नंबर को यथावत बनाए रखने का निर्णय लिया गया है।

    सभी सीयूजी नंबरों को वोडाफोन/आइडिया के नेटवर्क से नव चयनित सेवा प्रदाता कंपनी बीएसएनएल के नेटवर्क में पोर्ट कराया जाएगा। गौरतलब है कि सचिवालय प्रशासन विभाग ने सेवा प्रदाता कंपनी बदलने के साथ ही नए नंबरों को आवंटित किए जाने का आदेश जारी किया था।

    इस आदेश के विरोध में कार्मिकों ने सचिवालय में विरोध सभा करने के साथ ही मुख्य सचिव कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी थी। कार्मिकों के विरोध को देखते हुए सीयूजी नंबर बदले जाने का निर्णय वापस लिया गया है।

    खबरें और भी

    सीयूजी नंबर यथावत रखने के निर्णय का स्वागत करते हुए कर्मचारी नेता संजीव कुमार सिन्हा, मानस मुकुल त्रिपाठी, धीरज पांडेय, सौरभ सिंह व विनोद तिवारी ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

    यह भी पढ़ें- पूर्वी यूपी के किसानों के जीवन में खुशहाली लाने और उनकी आय बढ़ाने में मील का पत्थऱ साबित होगा विश्वविद्यालय: CM योगी

    यह भी पढ़ें- योगी सरकार सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर सख्त, जीवन बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने की मुहिम