यूपी T-20 लीग के चौथे सीजन की तैयारी तेज, आयोजन के लिए बनीं कमेटियां
यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के सुचारु आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि ये कमेटि ...और पढ़ें

यूपी टी-20 लीग के आयोजन के लिए बनीं कमेटियां।
HighLights
चौथे सीजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन।
आयोजन को सुचारु और व्यवस्थित बनाने का लक्ष्य।
डॉ. संजय कपूर ने कमेटियों के गठन की जानकारी दी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के आयोजन को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। आयोजन कमेटी, रिसेप्शन कमेटी, मेडिकल कमेटी, हॉस्पिटैलिटी, ग्राउंड एवं पिच, मीडिया, एंटी-करप्शन, सीनियर एडवाइजरी तथा टैलेंट सर्च कमेटी बनाई गई है।
यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि इन कमेटियों के गठन के साथ लीग के आयोजन से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए जिम्मेदारियां अलग-अलग स्तर पर तय की गई हैं, जिससे लीग के आयोजन से लेकर खिलाड़ियों, अतिथियों, मीडिया और दर्शकों से जुड़े पहलुओं को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सके।
आयोजन कमेटी में सुनील जोशन (आगरा), बीडी शुक्ला (मैनपुरी), मोहनलाल अग्रवाल (फर्रुखाबाद), फैसल शेरवानी (अलीगढ़), अजीज खान (सोनभद्र), आनंद पाठक (शाहजहांपुर), शाश्वत सिंह (गाजीपुर), असद अहमद (सुल्तानपुर) और संजय तिवारी (कानपुर) को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें- आगरा में फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, ई-कामर्स की आड़ में कई राज्यों में चल रही थी साइबर ठगी